[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology OnePlus के दो नये स्मार्टफोन्स कल होंगे लॉन्च, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान

OnePlus के दो नये स्मार्टफोन्स कल होंगे लॉन्च, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान

0
OnePlus के दो नये स्मार्टफोन्स कल होंगे लॉन्च, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान
वनप्लस नॉर्ड सीई 6

OnePlus एक बार फिर मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचाने की तैयारी में है. कंपनी 7 मई को भारत में अपने दो नये मॉडल OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite लॉन्च करने जा रही है. बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और गेमिंग फीचर्स के साथ यह सीरीज यूजर्स को प्रीमियम एक्सपीरियंस देने का दावा करती है. दोनों मॉडल्स में जहां Nord CE 6 ज्यादा प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च होने वाला है, तो वहीं Nord CE 6 Lite किफायती कीमत में दमदार एक्सपीरियंस देने पर फोकस करेगा.

कब शुरू होगी सेल?

कंपनी के मुताबिक दोनों स्मार्टफोन 7 मई को भारत में लॉन्च होंगे. लॉन्च के बाद Nord CE 6 की बिक्री 8 मई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जबकि Nord CE 6 Lite की सेल 12 मई दोपहर 12 बजे से शुरू की जाएगी.

यूजर्स इन स्मार्टफोन्स को Amazon India, OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट, OnePlus Experience Stores और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे.

OnePlus Nord CE 6 में क्या मिलेगा खास?

OnePlus Nord CE 6 को इस सीरीज का ज्यादा प्रीमियम मॉडल माना जा रहा है. इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो डेली यूज और गेमिंग के लिए दमदार परफॉर्मेंस देने का दावा करता है.

फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक होगी. इसके अलावा कुछ गेम्स में 144FPS सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस काफी स्मूद हो सकता है.

बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है. फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो कंपनी के अनुसार दो दिन तक का बैकअप दे सकती है.

कैमरे की बात करें, तो इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसमें डुअल-एक्सिस OIS और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट होगा. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा.

Nord CE 6 Lite में भी मिलेंगे दमदार फीचर्स

OnePlus Nord CE 6 Lite बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है. इसमें MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट मिलेगा, जो AnTuTu पर 10 लाख से ज्यादा स्कोर करने का दावा करता है.

फोन में 144Hz फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जो इस प्राइस रेंज में कम देखने को मिलता है. गेमिंग के दौरान हल्के गेम्स में 144FPS सपोर्ट मिलेगा, जबकि BGMI और COD Mobile जैसे भारी गेम्स 90FPS तक लिमिटेड रहेंगे.

इसमें भी 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो लंबे बैकअप का वादा करती है. कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा.

कितनी हो सकती है कीमत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमत भारत में 25,000 रुपये से कम हो सकती है. वहीं Nord CE 6 की कीमत करीब 30,000 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है.

अगर आप 20,000 से 30,000 रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपके लिए बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और गेमिंग अहम है, तो OnePlus Nord CE 6 सीरीज आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro Max लीक: छोटा होगा Dynamic Island, डिजाइन में दिखा बड़े बदलाव का हिंट

Previous article अकील हुसैन ने कहा -पावरप्ले में सधी हुई गेंदबाजी करना भी टीम को जीत की ओर ले जाना है
Next article राजा शिवाजी vs पैट्रियट vs एक दिन… किस फिल्म ने मारी बाजी, जानें बॉक्स ऑफिस पर कौन निकला आगे
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel