[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology शोरगुल में भी नहीं छूटेगा म्यूजिक का मजा, 52dB ANC के साथ आ रहे OnePlus Nord Buds 4

शोरगुल में भी नहीं छूटेगा म्यूजिक का मजा, 52dB ANC के साथ आ रहे OnePlus Nord Buds 4

0
शोरगुल में भी नहीं छूटेगा म्यूजिक का मजा, 52dB ANC के साथ आ रहे OnePlus Nord Buds 4
वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 / फोटो- वनप्लस

OnePlus ने अपने नए OnePlus Nord Buds 4 की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है. लॉन्च से पहले ही Nord Buds 4 के कई खास फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिनमें दमदार बैटरी बैकअप, एडवांस्ड नॉइज कैंसिलेशन और प्रीमियम साउंड क्वालिटी जैसे फीचर्स शामिल हैं. वनपल्स के ये नए ईयरबड्स Nord Buds 3 के सक्सेसर के तौर पर बाजार में दस्तक देंगे और कई बड़े अपग्रेड्स के साथ आएंगे.

कब लॉन्च होंगे OnePlus Nord Buds 4?

OnePlus ने कन्फर्म किया है, कि Nord Buds 4 को भारत में 25 जून को लॉन्च किया जाएगा. ये नये ईयरबड्स वनपल्स के ऑफिशियल साइट के अलावा Amazon, Flipkart, Myntra, OnePlus Store App, OnePlus Experience Stores और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे.

हल्का डिजाइन और प्रीमियम लुक

वनपल्स अपने नये Nord Buds 4 को इन-ईयर स्टेम डिजाइन के साथ पेश करने वाली है. इसमें सॉफ्ट सिलिकॉन ईयर टिप्स दिए गए हैं, जो लंबे समय तक आरामदायक फिटिंग देंगे. नए ईयरबड्स का लुक प्रीमियम और स्टाइलिश रखा गया है. चार्जिंग केस को भी नया डिजाइन दिया गया है. हर ईयरबड का वजन सिर्फ 4.3 ग्राम बताया गया है, जिससे यह बेहद हल्का और पोर्टेबल बनता है. OnePlus Nord Buds 4 दो कलर ऑप्शन में होंगे उपलब्ध, जिसमें एस्ट्रल टील और क्लासिक स्टैलर ब्लैक शामिल होगा.

भीड़भाड़ वाले माहौल में भी मिलेगा क्लियर साउंड

OnePlus Nord Buds 4 में कंपनी ने 52dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (Active Noise Cancellation) दिया है, जो बाहरी आवाज को काफी हद तक कम कर देती है. इसकी मदद से यूजर्स को कॉलिंग और म्यूजिक के दौरान ज्यादा क्लियर और बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस मिलेगा, खासकर ट्रैवल करने के दौरान या भीड़भाड़ वाले माहौल में. इसके अलावा ईयरबड्स में अलग-अलग लिसनिंग मोड्स भी दिए गए हैं, जिससे जरूरत के हिसाब से नॉइज कैंसिलेशन और ट्रांसपेरेंसी मोड के बीच आसानी से स्विच किया जा सकेगा. साथ ही कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Nord Buds 4 में 6-माइक्रोफोन AI Clear Call सिस्टम दिया गया है.

मिलेगा गेमिंग स्पेशल साउंड इफेक्ट्स का भी सपोर्ट

बेहतर ऑडियो क्वालिटी के लिए ईयरबड्स में 12mm टाइटेनियम-कोटेड ड्राइवर्स (Titanium-Plated Dynamic Drivers) दिए गए हैं, जो पावरफुल बेस और क्लियर हाई नोट्स देने का दावा करते हैं. इसके साथ यूजर्स को 3D Spatial Audio और गेमिंग स्पेशल साउंड इफेक्ट्स का भी सपोर्ट मिलेगा, जिससे गेमिंग और एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाएगा.

54 घंटे की लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग

बैटरी के मामले में भी OnePlus का नया ईयरबड्स दमदार है. कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ ये कुल 54 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं. इनमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा. सिर्फ 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग में 11 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिल सकता है.

कीमत की जानकारी अभी नहीं आई

फिलहाल इसकी कीमत को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है. उम्मीद है कि लॉन्च इवेंट के करीब आते-आते कीमत और बाकी फीचर्स का भी खुलासा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord Buds 4 Pro लॉन्च, प्रीमियम साउंड क्वालिटी के साथ मिलेगी 54 घंटे प्लेबैक टाइम

Previous article नोवामुंडी में अचानक बदला मौसम, हुई मूसलाधार बारिश 
Next article मैं वापस आऊंगा: फिल्म के कम कलेक्शन पर बोले इम्तियाज अली, कहा- यह स्टार-ड्रिवन फिल्म नहीं है
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel