[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, कंपनी ने रिवील किया फोन का डिजाइन

OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, कंपनी ने रिवील किया फोन का डिजाइन

0
OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, कंपनी ने रिवील किया फोन का डिजाइन
वनप्लस N6 / फोटो- वनपल्स ट्वीट

OnePlus भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन OnePlus N6 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने ऑफिशियली मॉडल की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. यह अपकमिंग मॉडल कंपनी की N-सीरीज का पहला मॉडल होगा. कंपनी का कहना है कि यह सीरीज उन ग्राहकों के लिए लाई जा रही है जो कम कीमत में OnePlus का एक्सपीरियंस चाहते हैं.

30 जून को होगा लॉन्च

OnePlus ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि OnePlus N6 को 30 जून को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के डिजाइन की भी झलक दिखाई है.

कैसा होगा डिजाइन?

टीजर इमेज के अनुसार, OnePlus N6 में फ्लैट रियर पैनल और फ्लैट फ्रेम दिया जाएगा. फोन के बैक पैनल पर ऊपर राइट साइड स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें दो कैमरा सेंसर और LED फ्लैश मौजूद होंगे. वहीं, बीच में OnePlus की ब्रांडिंग दी गई है. फोन के राइट साइड पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए जाएंगे, जबकि बाईं तरफ कोई बटन नहीं होगा. नीचे की तरफ USB Type-C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और सिम ट्रे दी जाएगी. इसके अलावा ऊपर सेकेंडरी माइक्रोफोन भी मिलेगा.

डिस्प्ले और कलर ऑप्शन

OnePlus N6 में फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें सेंटर पंच-होल कटआउट दिया जाएगा. इसी कटआउट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा मौजूद होगा. कंपनी इस स्मार्टफोन को ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी.

कीमत कितनी होगी?

OnePlus ने रिवील किया है कि नई N-सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमत भारत में 18,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच होगी. यानी यह स्मार्टफोन कंपनी की Nord सीरीज के मुकाबले अधिक किफायती होगा. रिपोर्ट्स की मानें तो N-सीरीज के कुछ मॉडल्स की कीमत 20,000 रुपये से भी कम हो सकती है. ऐसे में यह OnePlus की नई एंट्री-लेवल स्मार्टफोन सीरीज बन सकती है.

Amazon पर होगी बिक्री

OnePlus N6 की बिक्री भारत में Amazon के जरिए की जाएगी. कंपनी ने इसके लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है और लॉन्च से पहले लगातार फोन को टीज किया जा रहा है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक स्मार्टफोन के प्रोसेसर, कैमरा स्पेसिफिकेशन, बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है. लॉन्च के दौरान फोन की सभी खासियतों और कीमत का खुलासा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Honor ला रहा 11000mAh बैटरी वाला मॉन्स्टर फोन, फीचर्स भी हैं दमदार, जानें लॉन्च डेट

Previous article सदर अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाई सहभागिता
Next article Bettiah: नरकटियागंज में जनसेवा का नया मॉडल, मंत्री-सांसद-विधायक की तिकड़ी बनी आम लोगों का सहारा
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel