[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology चीन लॉन्च से पहले OnePlus 15T का डिजाइन हुआ टीज, सामने आए ये फीचर्स

चीन लॉन्च से पहले OnePlus 15T का डिजाइन हुआ टीज, सामने आए ये फीचर्स

0
चीन लॉन्च से पहले OnePlus 15T का डिजाइन हुआ टीज, सामने आए ये फीचर्स
वनपल्स 15T/ फोटो- Reddit

चाइनीज टेक कंपनी वनपल्स अपना नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15T लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. यह नया मॉडल वनपल्स 13T का सक्सेसर और OnePlus 15 Series का हिस्सा होगा. इस मॉडल को लेकर कंपनी ने हाल ही में एक टीजर पोस्टर जारी किया है, जिसमें फोन का डिजाइन और कलर ऑप्शन देखने को मिले हैं. हालांकि, फिलहाल यह स्मार्टफोन पहले चीन में लॉन्च होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसी महीने इसे चीन में लॉन्च कर सकती है. आइए जानते हैं इसमें क्या मिल सकते हैं फीचर्स और क्या होगी खासियत.

डिजाइन में मिलेगा प्रीमियम और मिनिमल लुक

टीजर के मुताबिक, OnePlus 15T का डिजाइन काफी हद तक OnePlus 15 जैसा होगा. इसमें मिनिमलिस्ट रियर पैनल और टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. डिजाइन के मामले में यह पिछले साल आए OnePlus 13T से भी मिलता-जुलता दिखाई देता है. फोन में छोटा और साफ-सुथरा कैमरा आइलैंड दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है. टीजर में फोन को दो कलर ग्रीन और डार्क ब्राउन ऑपशंस में दिखाया गया है. वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार लॉन्च के समय एक व्हाइट कलर ऑप्शन भी देखने को मिल सकता है.

Oneplus 15T टीजर पोस्टर
Oneplus 15t टीजर पोस्टर

छोटा लेकिन पावरफुल डिस्प्ले

कंपनी इस फोन को “Small-screen powerhouse” के तौर पर पेश कर सकती है. फोन में 6.32-इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें चारों तरफ बेहद पतले और बराबर बेजल्स मिलेंगे. इसके साथ ही फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है. फोन को धूल और पानी से सुरक्षित रखने के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है.

कैमरा में मिलेगा 3.5x ऑप्टिकल जूम

कैमरा के मामले में भी OnePlus 15T में अपग्रेड देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट मिलेगा. उम्मीद है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा, जिससे लंबी दूरी की फोटोग्राफी बेहतर हो सकती है.

दमदार परफॉर्मेंस के लिए मिलेगा फ्लैगशिप प्रोसेसर

लीक हुई Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक, OnePlus 15T में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है. बेंचमार्क में इस फोन ने करीब 3440 सिंगल-कोर स्कोर और 10523 मल्टी-कोर स्कोर हासिल किए हैं.

इसके अलावा, रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फोन का AnTuTu स्कोर लगभग 4.45 मिलियन तक पहुंच सकता है, जो इसे कई एंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के बराबर खड़ा करता है. साथ ही इस प्रोसेसर की मदद से फोन हाई-एंड गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI टास्क को आसानी से संभाल सकता है. सॉफ्टवेयर कि बात करें, तो यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चल सकता है.

7500mAh बैटरी के साथ लंबा बैकअप

OnePlus 15T की सबसे खास बात इसकी बड़ी बैटरी हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 7500mAh बैटरी दी जाएगी, जो कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन के लिए काफी बड़ी मानी जाती है. यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इससे फोन जल्दी चार्ज होने के साथ लंबा बैटरी बैकअप दे सकता है.

भारत में लॉन्च को लेकर क्या है जानकारी

फिलहाल कंपनी ने OnePlus 15T की लॉन्चिंग को सिर्फ चीन के लिए कन्फर्म किया है. इसकी कीमत और इंटरनेशनल लॉन्च को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर यह फोन भारत में लॉन्च होता है, तो इसे OnePlus 15s नाम से पेश किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: OPPO K14 से Xiaomi 17 Ultra तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे कई मॉडल्स

Previous article Crude Oil Price : $100 के पार पहुंचा कच्चा तेल ! मिडिल ईस्ट की जंग से दुनिया भर में मचेगी महंगाई ?
Next article पाजी कभी हंस भी लिया करो, टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद अर्शदीप की मस्ती
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel