[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology OnePlus 15R के इंडिया लॉन्च डेट से उठा पर्दा, साथ में OnePlus Pad Go 2 भी मारेगा एंट्री

OnePlus 15R के इंडिया लॉन्च डेट से उठा पर्दा, साथ में OnePlus Pad Go 2 भी मारेगा एंट्री

0
OnePlus 15R के इंडिया लॉन्च डेट से उठा पर्दा, साथ में OnePlus Pad Go 2 भी मारेगा एंट्री
वनप्लस 15आर

OnePlus 15 के लॉन्च के बाद अब चाइनीज टेक कंपनी OnePlus इस सीरीज का किफायती मॉडल OnePlus 15R को भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. OxgenOS 16 अपडेट के साथ लॉन्च हो रहे OnePlus 15R के इंडिया लॉन्च डेट को भी कंफर्म कर दिया है. कंपनी इस मॉडल को ग्लोबली लॉन्च करने के बाद भारत में लॉन्च करेगी. वहीं, OnePlus 15R के साथ-साथ कंपनी OnePlus Pad Go 2 को अनवील करने वाली है. OnePlus 15R कि बात करें, तो इस मॉडल में भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा. साथ ही यह मॉडल डुअल कैमरा से लैस होगा.

कब होगा लॉन्च OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2?

OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 को कंपनी भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है. कंपनी के ऑफिशियल साइट पर लाइव माइक्रोसाइट पेज के अनुसार, OnePlus 15R चारकोल ब्लैक और मिन्ट ग्रीन कलर ऑप्शंस में लॉन्च होगा, जबकि OnePlus Pad Go 2 शैडो ब्लैक और लैवेंडर ड्रिफ्ट कलर ऑप्शन में लॉन्च होने वाला है.

Image 254
Oneplus 15r लॉन्च डेट
Image 253
Oneplus pad go 2 लॉन्च डेट

OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 में कैसा होगा कैमरा सेटअप?

OnePlus 15R के डिजाइन कि बात करें, तो इस नये मॉडल में फ्लैट फ्रेम मिलेगा, जो ब्लैक और मिन्ट ग्रीन कलर में स्टाइलिश लुक देगा. साथ ही मॉडल डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ आएगा. मॉडल के बैक पैनल में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल रियर कैमरा और एक फ्लैशलाइट सेटअप दिया गया है. मॉडल के राइट साइड एक पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल बटन दिया गया है, जबकि लेफ्ट साइड एक अनस्पेसिफाइड बटन होगा. यह OxgenOS 16 अपडेट के साथ लॉन्च होगा.

दूसरी ओर, OnePlus Pad Go 2 में स्टाइलस सपोर्ट होगा, जिसे OnePlus Pad Go 2 स्टाइलो का नाम दिया गया है. यह सिंगल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा. अपकमिंग टैबलेट 5G कनेक्टिविटी के साथ भी आएगा. यह भारत में OnePlus Pad Go के सक्सेसर के रूप में डेब्यू करेगा, जिसे अक्टूबर 2023 में लॉन्च किया गया था.

क्या हो सकते हैं OnePlus 15R में स्पेसिफिकेशन?

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 15R चीन में लॉन्च होने वाले OnePlus Ace 6T का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है. ऐसे में OnePlus Ace 6T की तरह ही OnePlus 15R में भी Qualcomm के लेटेस्ट और पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है, जो 16GB तक LPDDR5x अल्ट्रा रैम और 1TB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज को सपोर्ट कर सकता है. इसके अलावा, OnePlus 15R में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है. साथ ही इस मॉडल में भी बड़ी बैटरी मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा और प्रो-लेवल Teleconverter किट के साथ इस दिन धमाल मचाने आ रहा है Vivo X300 Series, जानिए इसके दमदार फीचर्स

यह भी पढ़ें: Best Compact Phones 2025: वजन में हल्के और साइज में छोटे, पॉकेट में आराम से आ जाते हैं ये कॉम्पैक्ट फोन्स, देखें लिस्ट

Previous article 50 लाख का मेडिकल कवर और 5000 मासिक लाभ, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के परिवारों को बड़ी राहत
Next article Rupee Rebound: RBI के सपोर्ट से रुपये ने बाजार में दिखाया अपना दम, 46 पैसे उछलकर पहुंचा 89.20 पर
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel