[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology OnePlus 15R Review: जानिए क्यों कहा जा रहा इसे फ्लैगशिप किलर

OnePlus 15R Review: जानिए क्यों कहा जा रहा इसे फ्लैगशिप किलर

0
OnePlus 15R Review: जानिए क्यों कहा जा रहा इसे फ्लैगशिप किलर
oneplus 15r review

OnePlus 15R Review: वनप्लस ने एक बार फिर मिड-प्रीमियम सेगमेंट में हलचल मचा दी है. नया OnePlus 15R उन यूजर्स के लिए आया है जो फ्लैगशिप जैसा अनुभव चाहते हैं, लेकिन फ्लैगशिप कीमत नहीं देना चाहते. दमदार प्रॉसेसर, बड़ी बैटरी, प्रीमियम डिजाइन और जबरदस्त डिस्प्ले के साथ यह फोन कागज पर ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी खुद को साबित करता है.

प्रीमियम डिजाइन और जबरदस्त मजबूती

OnePlus 15R का डिजाइन इस बार पूरी तरह फ्रेश लगता है. पुराने गोल कैमरा मॉड्यूल की जगह अब आयताकार कैमरा यूनिट दी गई है, जो फोन को ज्यादा आधुनिक लुक देती है. मैट फिनिश वाला ग्लास बैक न सिर्फ उंगलियों के निशान से बचाता है, बल्कि हाथ में पकड़ने पर प्रीमियम एहसास भी देता है.

Mint Breeze रंग में यह फोन खासा आकर्षक लगता है. 219 ग्राम वजन के बावजूद फोन लंबे इस्तेमाल में भारी महसूस नहीं होता. मजबूती की बात करें तो यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K सर्टिफिकेशन के साथ आता है, यानी धूल, पानी और तेज गर्म पानी की बौछार से भी बेफिक्र.

बड़ा, चमकदार और सुपर-स्मूद डिस्प्ले

OnePlus 15R में 6.83 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है और पतले बेजल्स इसकी प्रीमियम फील को और बढ़ाते हैं. चाहे सोशल मीडिया स्क्रॉल करना हो, वीडियो देखना हो या गेम खेलना- डिस्प्ले हर स्थिति में स्मूद और रंगों से भरपूर अनुभव देता है. OxygenOS 16 की फ्लूइड ऐनिमेशन इस स्क्रीन को और भी खास बना देती है.

परफॉर्मेंस का पावरहाउस

OnePlus 15R दुनिया का पहला फोन है जिसमें नया Snapdragon 8 Gen 5 प्रॉसेसर दिया गया है. रोजमर्रा के काम हों या हेवी मल्टीटास्किंग, फोन कहीं भी धीमा नहीं पड़ता.गेमिंग के दौरान हल्की गर्माहट महसूस होती है, लेकिन यह असहज नहीं बनती. गेमर्स के लिए यह फोन किसी ट्रीट से कम नहीं. हाई रिफ्रेश रेट और तेज टच रिस्पॉन्स के साथ Asphalt और Genshin जैसे गेम्स स्मूद चलते हैं. साफ-सुथरा OxygenOS अनुभव और सीमित प्री-इंस्टॉल ऐप्स इसे और बेहतर बनाते हैं.

बैटरी जो दिन नहीं, दिन-भर चलती है

7,400mAh की विशाल बैटरी OnePlus 15R की सबसे बड़ी ताकत है. सामान्य इस्तेमाल में यह फोन आराम से दो दिन तक साथ निभाता है. हेवी यूज में भी डेढ़ दिन की बैटरी लाइफ मिल जाती है. 80W SUPERVOOC चार्जर की मदद से इतनी बड़ी बैटरी भी करीब एक घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. बैटरी को लेकर किसी तरह की चिंता यहां नहीं रहती.

कैमरा: कम लेंस, बेहतर नतीजे

इस बार OnePlus ने ट्रिपल कैमरा की जगह डुअल कैमरा सेटअप दिया है. 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिन की रोशनी में शानदार फोटो खींचता है. रंग थोड़े ब्राइट और शार्प लगते हैं, जो सोशल मीडिया के लिए बिल्कुल फिट हैं. लो-लाइट में कैमरा अच्छा प्रदर्शन करता है, हालांकि प्रीमियम फ्लैगशिप जैसा फिनिश अभी भी थोड़ा दूर है.

क्या OnePlus 15R लेना चाहिए?

अगर आप दमदार परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत बॉडी वाला फोन चाहते हैं, तो OnePlus 15R एक बेहतरीन विकल्प है. कैमरा भले ही सबसे टॉप लेवल न हो, लेकिन कुल मिलाकर यह फोन प्रीमियम मिड-रेंज में फ्लैगशिप जैसा अनुभव देने में सफल रहता है.

Snapdragon 8 Gen 5 के साथ R सीरीज का पहला फोन होगा OnePlus 15R, कैमरा और परफॉर्मेंस में मिलेगा बड़ा अपग्रेड

Previous article नगर निकायों के कर्मियों को इएसआइसी का लाभ, 31 तक पंजीकरण का मौका
Next article झारखंड आंदोलन के सच्चे सिपाही व गरीबों के जन नेता थे कमल किशोर भगत
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel