[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 17000 रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus 15, मिलता है 50MP का ट्रिपल कैमरा और 7300mAh की बड़ी बैटरी

17000 रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus 15, मिलता है 50MP का ट्रिपल कैमरा और 7300mAh की बड़ी बैटरी

0
17000 रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus 15, मिलता है 50MP का ट्रिपल कैमरा और 7300mAh की बड़ी बैटरी
OnePlus 15

अमेजन पर इन दिनों कई मोबाइल फोन पर शानदार डील्स चल रही हैं. इन्हीं में से एक है OnePlus 15. इस पर आपको करीब 17,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. ऊपर से इस फोन पर बंपर डिस्काउंट और एक्स्ट्रा ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, जिससे इसकी कीमत और भी कम हो जाती है. ऐसे में अगर आप भी प्रीमियम सेगमेंट का फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह फोन आपके लिए बढ़िया चॉइस हो सकता है. आइए अब आपको इस पर मिल रहे सभी ऑफर्स और इसके फीचर्स के बारे में बताते हैं.

Amazon पर घटी OnePlus 15 की कीमत 

इस OnePlus फोन की कीमत पर नजर डालें तो यह 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में आता है. इसकी लिस्टेड कीमत 96,999 रुपये है, लेकिन Amazon पर 18% डिस्काउंट के बाद आप इसे सिर्फ 79,999 रुपये में खरीद सकते हैं.  इतना ही नहीं, अगर आपके पास HDFC Bank का क्रेडिट कार्ड है, तो बैंक ऑफर के तहत 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल जाता है. 

यह फोन एक्सचेंज ऑफर के तहत करीब 53,800 तक की वैल्यू पर भी मिल सकता है. हालांकि इसके लिए सभी नियम और शर्तें लागू होंगी. इसके अलावा, अगर आप एक साथ पूरा पैसा देना नहीं चाहते, तो इसे 2,813 रुपये की EMI पर भी खरीद सकते हैं.

Oneplus 15 Price Details
Oneplus 15 price details

OnePlus 15 के फीचर्स

डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में 6.78-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. मतलब गेमिंग और स्क्रॉलिंग दोनों स्मूथ और मजेदार रहने वाले हैं.

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

स्पीड और परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर दिया गया है. यानी हेवी गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, फोन बिना अटके आराम से काम करेगा. फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है.

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में बड़ी 7300mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: Xiaomi 17 Series लॉन्च डेट कन्फर्म, मिलेगा Leica-ट्यून कैमरा और पावरफुल परफॉर्मेंस

Previous article बंदे ने जॉब के पहले हफ्ते में कंपनी को लगाया ₹2 लाख का चूना, वायरल हुआ दिल्ली स्टार्टअप स्कैम
Next article मातृभाषा रत्न मानद उपाधि से सम्मानित हुए शिक्षक रमेश
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel