[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 7300mAh की बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आया OnePlus 15, जानें फीचर्स और कीमत

7300mAh की बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आया OnePlus 15, जानें फीचर्स और कीमत

0
7300mAh की बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आया OnePlus 15, जानें फीचर्स और कीमत
OnePlus 15 Launched

OnePlus ने अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 15 को चीन में लॉन्च कर दिया है. शुरुआत से ही ये फोन काफी शानदार लग रहा था. इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है. फोन में 7300mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसका डिजाइन भी नया है, जो हमें इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए OnePlus 13s में देखने को मिला था. फोन अब मार्केट में आ चुका है, और इसके पूरे स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी भी सामने आ गई है. आइए आपको बताते हैं.

OnePlus 15 के फीचर्स

OnePlus 15 में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है. वहीं, OnePlus 13 में पहले 2K डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल हुआ था. यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 16GB तक की RAM और UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है.

कैमरे की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ तीन 50MP सेंसर दिए गए हैं. पहला Sony IMX906 प्राइमरी लेंस, दूसरा Samsung JN5 टेलीफोटो लेंस जिसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम मिलता है, और तीसरा Samsung OV50D अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस. सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

इस फोन में 7300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

OnePlus 15 की कीमत

OnePlus 15 की शुरुआती कीमत चीन में CNY 3,999 (लगभग ₹49,259) रखी गई है, जो इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए है. इसके अलावा फोन के चार और वेरिएंट भी लॉन्च किए गए हैं. 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,299 (लगभग ₹52,982) है. 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,599 (लगभग ₹56,704), 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,899 (लगभग ₹60,427) और 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत CNY 5,399 (लगभग ₹66,590) रखी गयी है.

भारत में कब लॉन्च होगा OnePlus 15?

OnePlus 15 को चीन में तो लॉन्च कर दिया गया है और अब यह स्मार्टफोन जल्द ही भारत में भी आने वाला है. कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ‘Coming Soon’ लिखकर इसकी लॉन्चिंग को कंफर्म कर दिया है. हालांकि, भारत में इसकी सटीक लॉन्च डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है. OnePlus ने अपनी भारतीय वेबसाइट पर खुलासा किया है कि OnePlus 15 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा. यह क्वालकॉम का अब तक का सबसे ताकतवर मोबाइल प्रोसेसर माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Apple iPhone क्या वाकई Overrated है? क्या यह सिर्फ दिखावे का फोन है? यह पढ़ें अगर आप भी मानते हैं ऐसा

Previous article Thamma Box Office Records: ‘थामा’ का तूफान जारी, आयुष्मान खुराना ने तोड़ा अक्षय कुमार की फिल्म का रिकॉर्ड, अब इस मूवी पर टिकी निगाहें
Next article Earthquake Turkey : 6.1 तीव्रता के जोरदार भूकंप से हिला तुर्किए, सामने आया डरावना वीडियो
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel