[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology OnePlus 15 की भारत में लॉन्च पक्की, स्टाइलिश डिजाइन के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स

OnePlus 15 की भारत में लॉन्च पक्की, स्टाइलिश डिजाइन के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स

0
OnePlus 15 की भारत में लॉन्च पक्की, स्टाइलिश डिजाइन के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स
वनपल्स 15

चाइनीज टेक कंपनी OnePlus भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च करने की तैयारी कर रही रही है. इसे लेकर कंपनी ने ई-कॉमर्स साइट Amazon पर OnePlus 15 Coming Soon का एक माइक्रो साइट पेज भी लाइव कर दिया है. जिससे इस यह साफ है कि लास्ट अक्टूबर तक OnePlus 15 भारत में आ जाएगा. बता दें कि, OnePlus ने पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया है कि OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 नए OnePlus Pad 2 के साथ 27 अक्टूबर को चीन में लॉन्च हो जाएगा. हालांकि, भारत में नए मॉडल की लॉन्च डेट को अभी तक कंपनी ने कंफर्म नहीं किया है. लेकिन कंपनी के ऑफिशियल साइट पर Stay Tuned for Something Special Oct 29 के टीजर से यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि, कंपनी चीन में लॉन्च के तुरंत बाद भारत में नए मॉडल के लॉन्च डेट का ऐलान कर सकती है.

Image 235
Oneplus 15 की भारत में लॉन्च पक्की, स्टाइलिश डिजाइन के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स 3

कैसा होगा OnePlus 15 का डिजाइन?

OnePlus 15 को प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देने के लिए कंपनी इसे सैंड स्टॉर्म और ब्लैक दो कलर ऑप्शन में लॉन्च करने वाली है. टीजर के अनुसार, फोन के बैक पैनल पर हल्के Rounded Edges के साथ Square शेप में कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इस सेटअप में दो कमेरा लेंस वर्टिकल में दिए गए हैं, तो वहीं LED फ़्लैश लाइट के साथ थर्ड कैमरा लें दिया गया है.

OnePlus 15 में क्या होगा खास?

डिस्प्ले: OnePlus 15 में 165Hz रिफ्रेश रेट, 1800nits तक की पीक ब्राइटनेस और 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाला 6.78-इंच BOE X3 AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. इसमें LTPO टेक्नोलॉजी भी मिलेगी. इसके अलावा इस मॉडल में Pro XDR और Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलेगा.

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए OnePlus 15 में ट्रिपल कैमरा सेटअप है. जिसमें 50MP का Sony प्राइमरी सेंसर होगा. साथ ही Samsung का अल्ट्रावाइड लेंस और एक टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है, जो 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करेगा. इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए कई सारे AI बेस्ड कैमरा फीचर्स भी मिल सकते हैं.

प्रोसेसर: बेहतरीन और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए इस मॉडल में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 का दमदार प्रोसेसर होगा, जो 16GB रैम तक सपोर्ट करेगा. यह Android पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करेगा.

बैटरी: 120W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ OnePlus 15 में 7,300mAh की बैटरी होने की उम्मीद है. इसके साथ ही फोन को लंबे इस्तेमाल के दौरान ओवरहीट से बचाने के लिए Wind Chi Game Kernel 2.0 का सपोर्ट भी दिया गया है.

Flipkart Exchange Offer ने फोड़ा बम, पुराने फोन के बदले 20,999 रुपये में दे रहा Samsung Galaxy S24 FE लेने का मौका

iPhone 13 और iPhone 15 मिल रहे एक ही दाम में! कौन-सा खरीदना फायदेमंद?

Previous article Kali Puja Special Flower Rangoli Design: काली पूजा पर फूलों की रंगोली से घर सजाएं, मेहमान भी हो जाएंगे खुश
Next article Diwali Special Sabudana Kheer: रिश्तों में घुल जाएगा प्यार का मिठास, दिवाली के मौके पर बनाएं टेस्टी साबूदाने की खीर 
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel