[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology OnePlus 13s खरीदने का सही मौका, मिल रहा डिस्काउंट और कैशबैक

OnePlus 13s खरीदने का सही मौका, मिल रहा डिस्काउंट और कैशबैक

0
OnePlus 13s खरीदने का सही मौका, मिल रहा डिस्काउंट और कैशबैक
OnePlus 13s की तस्वीर वनप्लस की वेबसाइट से साभार

OnePlus ने भारत में पिछले साल लॉन्च किये गए अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s की कीमत में कमी कर दी है. अब यह हैंडसेट पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है. कंपनी के ऑफिशियल पोर्टल पर यह स्मार्टफोन डिस्काउंट और बैंक ऑफर के साथ उपलब्ध है, जिससे ग्राहकों को हजारों रुपये की बचत का मौका मिल रहा है.

कितनी हुई कीमत और क्या है ऑफर

OnePlus 13s का शुरुआती वेरिएंट (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) लॉन्च के समय ₹54,999 में उपलब्ध था. अब इसकी कीमत घटकर ₹50,999 हो गई है. यानी ग्राहकों को सीधे ₹5,000 की बचत होगी. इसके अलावा बैंक ऑफर के जरिए ₹3,000 तक का इंस्टैंट कैशबैक भी मिल सकता है. कुल मिलाकर यूजर्स को लगभग ₹8,000 तक की बचत का फायदा मिलेगा.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

OnePlus 13s में 6.32-इंच का FullHD LTPO डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रॉसेसर और 12GB RAM के साथ दो स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं. कंपनी ने दावा किया है कि इस डिवाइस को 4 साल तक एंड्रॉयड अपडेट दिये जाएंगे.

कैमरा और बैटरी

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का LYT-700 प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस शामिल हैं. फ्रंट पर 32MP का कैमरा दिया गया है. बैटरी की बात करें तो इसमें 5850mAh बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

क्यों है यह डील खास?

OnePlus 13s उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प है जो फ्लैगशिप परफॉर्मेंस चाहते हैं लेकिन बजट में रहना चाहते हैं. डिस्काउंट और बैंक ऑफर इसे और भी आकर्षक बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 45 हजार से कम में OnePlus के 5 बेस्ट स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट

Previous article अयोध्या में हुआ रामलला का भव्य सूर्य तिलक, धूमधाम से मनाया जा रहा है राम जन्मोत्सव
Next article वृषभ साप्ताहिक राशिफल: करियर में लाभ या नुकसान? जानें इस सप्ताह का हाल
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel