[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology OnePlus 13s से आज उठने वाला है पर्दा, जानें कीमत, कैमरा और फीचर्स से लेकर सब कुछ

OnePlus 13s से आज उठने वाला है पर्दा, जानें कीमत, कैमरा और फीचर्स से लेकर सब कुछ

0
OnePlus 13s से आज उठने वाला है पर्दा, जानें कीमत, कैमरा और फीचर्स से लेकर सब कुछ
OnePlus 13s Price

OnePlus लवर्स का इतने दिनों का इंतजार आज फाइनली खत्म होने वाला है. क्योंकि, आज स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाने के लिए OnePlus 13s एंट्री मारने वाला है. OnePlus 13s कंपनी का कॉम्पैक्ट फोन होने वाला है, जिसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट के दमदार प्रोसेसर के साथ-साथ OnePlus AI फीचर्स यूजर्स को मिलने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं इसके खास फीचर्स के बारे में.

कब होगा लॉन्च

OnePlus कंपनी आज 5 जून दोपहर 12 बजे अपने चर्चित फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s को लॉन्च करने वाली है. कंपनी अपने इस नए फोन को ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट अमेजन (Amazon) पर लॉन्च करने वाली है. वहीं, इस नए मॉडल की कीमत को लेकर कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है. लेकिन इसकी कीमत 50 हजार रुपये तक हो सकती है. वहीं, कयास लगाए जा रहे हैं कि OnePlus 13s चीन में लॉन्च हुए OnePlus 13T का रीबैज्ड वर्जन हो सकता है. ऐसे में इस मॉडल में 12GB RAM और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज हो सकती है.

OnePlus 13s के संभावित स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: OnePlus 13s में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.32-इंच की AMOLED डिस्प्ले हो सकती है.

कैमरा: OnePlus 13s में 50MP का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 32MP का कैमरा हो सकता है.

प्रॉसेसर: OnePlus 13s में Qualcomm Snapdragon 8 Elite का पावरफुल चिपसेट मिल सकता है.

बैटरी: OnePlus 13s में 6000mAh तक की बैटरी मिल सकती है.

कलर : OnePlus 13s में तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे. जिसमें Black Velvet, Pink Satin, Green Silk शामिल है.

AI फीचर्स: OnePlus 13s में AI Translation, AI VoiceScribe,AI Reframe, AI Search और AI Best Face 2.0 फीचर्स हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: OnePlus 13s से लेकर Vivo T4 Ultra तक, ये 5 फोन इस महीने होंगे लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

यह भी पढ़ें: OnePlus 13 vs iPhone 16 Pro Max: 70 हजार का वनप्लस या 1.5 लाख का iPhone? यहां देखें डिटेल कम्पैरिजन

Previous article LPG Price Today: 5 जून को आपके शहर में कितने में मिल रहा है एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें
Next article Covid 19 Cases In India: दिल्ली में कोरोना से एक की मौत, इन राज्यों ने बढ़ा दी टेंशन
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel