[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Nokia कर रही 6G पर काम, Nvidia ने 1 बिलियन डॉलर लगाकर कंपनी में फूंकी नयी जान

Nokia कर रही 6G पर काम, Nvidia ने 1 बिलियन डॉलर लगाकर कंपनी में फूंकी नयी जान

0
Nokia कर रही 6G पर काम, Nvidia ने 1 बिलियन डॉलर लगाकर कंपनी में फूंकी नयी जान
Nvidia-Nokia मिलकर बनाएंगे AI-रिच 6G टेक्नोलॉजी

AI नेटवर्किंग के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए Nvidia ने Nokia में 1 बिलियन डॉलर (करीब ₹8,300 करोड़) का निवेश (nvidia nokia 6g ai deal) किया है. इस डील के बाद Nokia के शेयरों में 20% से ज्यादा की उछाल दर्ज हुई और कंपनी 2016 के बाद पहली बार इतने ऊंचे स्तर पर पहुंची है.

AI नेटवर्किंग में होगी साझेदारी

Nvidia और Nokia ने मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) नेटवर्किंग सॉल्यूशंस पर काम करने की घोषणा की है. दोनों कंपनियां अब मिलकर ऐसे डेटा सेंटर प्रोडक्ट्स तैयार करेंगी जो Nvidia की आने वाली AI इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं में शामिल होंगे. यह साझेदारी आने वाले समय में 6G नेटवर्क टेक्नोलॉजी के विकास को भी बढ़ावा देगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों कंपनियां T-Mobile U.S. के साथ मिलकर AI-आधारित रेडियो टेक्नोलॉजी पर अगले साल से ट्रायल शुरू करेंगी.

Nvidia Nokia 6G AI Deal: डेटा सेंटर पर बढ़ रहा निवेश

कंसल्टिंग फर्म McKinsey का अनुमान है कि 2030 तक डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर पर $1.7 ट्रिलियन से ज्यादा का खर्च किया जाएगा. इसका बड़ा कारण है दुनियाभर में AI टेक्नोलॉजी का तेजी से विस्तार. Nvidia फिलहाल डेटा सेंटर चिप मार्केट में लगभग मोनोपॉली (एकाधिकार) रखती है और OpenAI, Microsoft जैसी बड़ी कंपनियों के साथ पहले से साझेदारी में काम कर रही है.

Nokia के लिए बड़ा मौका

इस निवेश को Nokia की क्षमताओं पर भरोसे का संकेत माना जा रहा है. मार्केट एनालिस्ट Paolo Pescatore के अनुसार, यह डील दिखाती है कि Nokia आने वाले 6G और AI युग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. Nokia के CEO Justin Hotard, जो पहले Intel के डेटा सेंटर डिवीजन का नेतृत्व कर चुके हैं, अब कंपनी के डेटा सेंटर बिजनेस को तेजी से बढ़ा रहे हैं. हाल ही में कंपनी ने अमेरिकी फर्म Infinera का अधिग्रहण किया था, जिससे उसकी ऑप्टिकल नेटवर्किंग क्षमता और बढ़ गई है.

Nvidia Nokia 6G AI Deal: डील से जुड़ी फाइनेंशियल डिटेल्स

Nokia इस डील के तहत 166,389,351 नये शेयर Nvidia को जारी करेगी, जिन्हें Nvidia $6.01 प्रति शेयर के हिसाब से खरीदेगी. इस घोषणा के बाद Nokia के शेयर 20.86% उछल गये, जो जनवरी 2016 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है.

Nvidia बनी दुनिया की पहली $5 ट्रिलियन वैल्यू वाली कंपनी, शेयरों में जबरदस्त उछाल

HMD से अलग होकर Nokia की नयी शुरुआत, पार्टनरशिप की तलाश तेज, क्या लौटेंगे अच्छे दिन?

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article स्वास्थ्य विभाग की पहल पर मुरलीचंदवा में निकली मतदाता जागरूकता रैली
Next article ई विनोद यादव बने राजद चुनाव प्रभारी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel