[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology UPI यूजर्स को राहत, NPCI ने लॉन्च किया नया AI-पावर्ड ‘UPI Help’ फीचर, मिनटों में हल होगा पेमेंट से जुड़ी परेशानियां

UPI यूजर्स को राहत, NPCI ने लॉन्च किया नया AI-पावर्ड ‘UPI Help’ फीचर, मिनटों में हल होगा पेमेंट से जुड़ी परेशानियां

0
UPI यूजर्स को राहत, NPCI ने लॉन्च किया नया AI-पावर्ड ‘UPI Help’ फीचर, मिनटों में हल होगा पेमेंट से जुड़ी परेशानियां
UPI Help Feature

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने ‘UPI Help’ नाम से एक नया AI-पावर्ड असिस्टेंट लॉन्च किया है. NPCI का ये कदम डिजिटल ट्रांजैक्शन को और आसान बनाने और कस्टमर सपोर्ट को बेहतर करने के लिए तैयार किया गया है. यह असिस्टेंट यूजर्स को रियल टाइम में ट्रांजैक्शन से जुड़ी मदद, रीकरिंग पेमेंट्स मैनेज करने, और UPI ट्रांजैक्शन से जुड़ी शिकायतों को सुलझाने में मदद करेगा. आइए आपको इस नए टूल के बारे में डिटेल में बताते हैं.

कैसे काम करता है UPI Help?

अब आपके ट्रांजैक्शन से जुड़ी परेशानियों को UPI Help तुरंत ठीक करेगा. अगर आपका पेमेंट फेल, पेंडिंग या देरी में है, तो आप इस AI असिस्टेंट की मदद से ट्रांजैक्शन स्टेटस चेक कर सकते हैं या सीधे कंप्लेन भी रिपोर्ट कर सकते हैं.

यह सिस्टम NPCI के UPI Dispute Resolution (UDIR) फ्रेमवर्क के तहत पार्टनर बैंकों से जुड़ा है. इससे शिकायतों और विवादों को तेजी से निपटाने में मदद मिलती है. इसका मतलब है कि जिन यूजर्स के पेमेंट फंस जाते हैं या फेल हो जाते हैं, उन्हें अब पहले से कहीं कम इंतजार करना पड़ेगा.

UPI मैनडेट्स का मैनेजमेंट हुआ आसान

बार-बार होने वाले पेमेंट्स या ऑटो-पे सब्सक्रिप्शन को मैनेज करना कई यूजर्स के लिए थोड़ा झंझट भरा होता है, खासकर जब अलग-अलग बैंक या ऐप्स में कई सब्सक्रिप्शन चल रहे हों. अब UPI Help की मदद से यह काम बहुत आसान हो गया है.

इस फीचर में यूजर्स अपने सभी एक्टिव मैनडेट्स एक ही जगह पर देख सकते हैं. चाहे वो किसी भी बैंक या प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हो. यहां से आप अपने सब्सक्रिप्शन पर नजर रख सकते हैं, ट्रांजैक्शन मॉनिटर कर सकते हैं, और चाहें तो मैनडेट को कैंसिल या रोक भी सकते हैं. यानी अब डिजिटल पेमेंट्स पर पूरा कंट्रोल आपको मिलेगा, वो भी बिना किसी दूसरी ऐप या बैंक पोर्टल में जाए.

शिकायत और व्यापारी से जुड़ी दिक्कतों को कर सकेंगे ट्रैक

UPI Help की मदद से यूजर अब अधूरी ट्रांजैक्शन या व्यापारी से जुड़ी शिकायतें आसानी से दर्ज कर सकते हैं. इसमें रिफंड या फेल ट्रांजैक्शन जैसी सर्विस से जुड़ी समस्याएं भी शामिल हैं. ये सारे कामों के लिए पहले कस्टमर केयर से बार-बार बात करना पड़ता था. अगर पेमेंट peer-to-merchant (P2M) स्कीम के तहत किया गया है, तो यह असिस्टेंट आपकी शिकायत को संबंधित बैंक तक पहुंचाता है और सेटलमेंट की स्थिति की जानकारी भी देता है. इससे पूरा प्रोसेस ज्यादा पारदर्शी और तेज हो जाती है.

AI असिस्टेंट कैसे कर सकते हैं यूज?

NPCI ने UPI Help को कई माध्यमों से एक्सेस करने की सुविधा दी है. यूजर्स इसे मेंबर बैंकों की वेबसाइट, चैटबॉट्स, DigiSaathi पोर्टल, और आगे चलकर UPI ऐप्स में भी API इंटीग्रेशन के जरिए इस्तेमाल कर सकेंगे. फिलहाल यह असिस्टेंट पायलट फेज में है और इसे लिमिटेड यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है. इस फेज से मिलने वाले फीडबैक के बाद NPCI इसे धीरे-धीरे सभी UPI प्लेटफॉर्म्स पर जारी करेगा.

यह भी पढ़ें: ChatGPT पर भी होगा UPI पेमेंट, NPCI ने कर ली तैयारी

Previous article Aloo Methi Paratha Recipe: सर्दियों में दिन की करें हेल्दी शुरूआत, नाश्ते में बनाएं गरमागरम आलू मेथी पराठा 
Next article Modern Baby Names: अपने बच्चे के लिए चुनें मॉडर्न और स्टाइलिश नाम, यहां देखें अर्थ सहित पूरी लिस्ट
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel