[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology अब Google की जगह दिखाई देगा आपका नाम, जानें ये जादुई ट्रिक

अब Google की जगह दिखाई देगा आपका नाम, जानें ये जादुई ट्रिक

0
अब Google की जगह दिखाई देगा आपका नाम, जानें ये जादुई ट्रिक
My Google Doodle

My Google Doodle: क्या आप भी अपने Google का वही सिंपल सा होम पेज देख कर बोर हो गए हैं? चलिए आज हम आपके गूगल होम पेज को थोड़ा मजेदार बनाते हैं. कैसा हो अगर आप Google खोलें और वहां Google के जगह आपका नाम दिखाई दे? आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे हो सकता है. गूगल के जगह हम अपना नाम कैसे देख सकते हैं. आपको बता दें ये बेहद ही आसान ही. आप बस कुछ प्रोसेस को फॉलो कर Google की जगह अपना नाम लिख सकते हैं . इसके लिए आपको कोई स्मार्ट कोडर बनने की जरूरत नहीं है. बस एक छोटी सी ट्रिक और फिर सर्च इंजन में गूगल की जगह आपका नाम होगा. तो फिर चलिए जानते हैं इस मजेदार प्रोसेस के बारे में.

WhatsApp चलाओ, पैसे कमाओ! हर महीने होगी मोटी कमाई, जानिए कमाल का तरीका

बस करना होगा इसका इस्तेमाल

Google सर्च इंजन में गूगल की जगह अपना नाम लिखने के लिए आपको बस एक Chrome Extension का इस्तेमाल करना है. जिसका नाम है My Google Doodle. My Google Doodle के इस्तेमाल से आप अपने Google के होमपेज के थीम को अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं . गूगल का नाम बदलकर आप अपना नाम या फिर कोई भी पसंदीदा नाम लिख सकते हैं, जो Google की जगह दिखाई देगा.

ये ट्रिक करें फॉलो

  • सबसे पहले अपने सिस्टम के Chrome Browser को ओपन करें.
  • इसके बाद Chrome Web Store पर जाएं. इसके लिए https://chrome.google.com/webstore सर्च करें.
  • लिंक ओपन होते ही My Google Doodle टाइप कर सर्च करें.
  • सर्च करने के बाद आए पहले रिजल्ट पर क्लिक कर उसे ओपन करें.
  • इसके बाद Add to Chrome ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • क्लिक करते ही आपको Add Extension का ऑप्शन मिलेगा, उसे इंस्टॉल कर लें.
  • इसके बाद Chrome के ऊपर दायें साइड दिख रहे Extension के icon पर क्लिक करें.
  • क्लिक करते ही एक बॉक्स ओपन होगा उसमें आप जो भी नाम लिखेंगे, वह Google की जगह दिखाई देगा.

ध्यान दें

बता दें कि, ये ट्रिक बस आपेक ब्राउजर पर काम करेगा. यानी कि सिर्फ आपके सिस्टम पर दिखाई देगा. Google का फंक्शन वैसा ही रहेगा बस आपका नाम दिखावट के लिए दिखाई देगा. इसके अलावा इस ट्रिक के लिए ऑफिशियल एक्सटेंशन ही इंस्टॉल करें.

Facebook पेज मोनेटाइज कराने का क्या है तरीका? क्या सिर्फ 1000 फॉलोवर्स से भी हो सकती है कमाई?

कैसे करें YouTube चैनल मोनेटाइज? कितने सब्सक्राइबर्स से बनेगा काम

Previous article सिंधी समाज छोड़ बनी नसरीन, जानिए कौन है छांगुर बाबा की साथी नीतू
Next article Kitchen Tips: फंगस मेहमान बनकर रसोई में बना रहे हैं घर, तो इन तरीकों से करें खात्मा 
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel