[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology अब iPhone लीजिए भाड़े पर, EMI से भी पड़ेगा सस्ता, आ गई ये खास सर्विस

अब iPhone लीजिए भाड़े पर, EMI से भी पड़ेगा सस्ता, आ गई ये खास सर्विस

0
अब iPhone लीजिए भाड़े पर, EMI से भी पड़ेगा सस्ता, आ गई ये खास सर्विस
अब आईफोन खरीदें सब्सक्रिप्शन पर

BytePe Launch: अगर आप iPhone जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उसे अब EMI पर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि, भारत में BytePe प्लेटफॉर्म लॉन्च हो गया है, जिससे आप कोई भी स्मार्टफोन EMI से भी सस्ते में ले सकते हैं. सबसे खास बात तो आपको जितने दिनों के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना है बस इतने ही दिनों के पैसे देने होंगे. जी हां, BytePe प्लेटफॉर्म भारत का पहला टेक सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म है. भारत में स्मार्टफोन खरीदने के तरीके को बदलने के लिए Yaantra ब्रांड के को-फाउंडर जयंत झा ने BytePe प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है. BytePe के जरिए वे EMI और भारी भरकम रकम में स्मार्टफोन खरीदने के तरीके को बदलकर सस्ते में प्रीमियम मॉडल्स तक भारतीय यूजर्स की पहुंच को बढ़ाना चाहते हैं. तो फिर चलिए जानते हैं क्या है ये प्लेटफॉर्म और कैसे काम करता है ये प्लेटफॉर्म.

क्या है BytePe ऐप?

अब तक iPhone 17 से लेकर Samsung Galaxy जैसे प्रीमियम और महंगे स्मार्टफोन को खरीदने के लिए यूजर्स EMI ऑप्शन का सहारा लेते आए हैं. लेकिन अब उनके पास BytePe का ऑप्शन है. जिससे वे EMI से भी कम कीमत पर प्रीमियम स्मार्टफोन खरीद सकते हैं और जब तक चाहे उसका इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही हर साल अपग्रेड भी कर सकते हैं. दरअसल, BytePe एक सब्सक्रिप्शन मॉडल है. जिसके जरिए भारतीय यूजर्स iPhone या कोई भी प्रीमियम स्मार्टफोन सब्सक्रिप्शन पर ले सकते हैं. यानी कि Netflix की तरह आपको जितने समय तक के लिए स्मार्टफोन चाहिए आप उतने समय के लिए सब्सक्रिप्शन पर उसे ले सकते हैं. इसके लिए आपको हर महीने के हिसाब से एक मंथली चार्ज देना होगा.

कैसे काम करता है BytePe का सब्सक्रिप्शन मॉडल?

BytePe का सब्सक्रिप्शन मॉडल काफी आसान है. अगर आपको 6 महीने या जितने समय के लिए स्मार्टफोन सब्सक्रिप्शन पर लेना है, तो आपको एक साथ पूरे पैसे नहीं देने पड़ेंगे. आपको बस हर महीने फोन पर जो सब्सक्रिप्शन फीस तय की गई है, उसे देना होगा. ऐसे में आप उतने समय तक के लिए फोन का इस्तेमाल कर सकेंगे. इसके अलावा सब्सक्रिप्शन खत्म होने के बाद आपको अपग्रेड का भी ऑप्शन दिया जाएगा. इतना ही नहीं, हर सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को स्मार्टफोन पर एक बार का 100% डैमेज प्रोटेक्शन भी मिलता है. जिससे अगर फोन डैमेज भी हो जाए, तो यूजर को पैसे खर्च करने की टेंशन भी नहीं होगी.

12 महीने बाद मिलेंगे ये ऑप्शन?

BytePe सब्सक्रिप्शन मॉडल में यूजर्स को खास ऑप्शन भी मिलेंगे. जैसे कि 12 महीने के बाद यूजर्स चाहे तो नया मॉडल ले सकते हैं. इसके लिए यूजर्स को एक्स्ट्रा पैसे भी नहीं देने पड़ेंगे. वहीं, अगर यूजर्स स्मार्टफोन को सब्सक्रिप्शन पर आगे कंटिन्यू नहीं रखना चाहते हैं, तो वे फोन वापस कर सब्सक्रिप्शन कैंसल कर सकते हैं. इसके अलावा अगर यूजर्स उसी स्मार्टफोन को सब्सक्रिप्शन पर आगे कंटिन्यू रख उसे इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो फिर एक साल बाद वह फोन पूरी तरह से यूजर्स का हो जाएगा.

कितने में आएगा iPhone 17?

BytePe पर iPhone के लेटेस्ट 17 मॉडल्स भी मिल जाएंगे. जिससे यूजर्स EMI की जगह BytePe पर iPhone 17 के मॉडल्स को मंथली सब्सक्रिप्शन पर ले सकेंगे. iPhone 17 के बेस मॉडल को आप 3456 रुपये हर महीने के सब्सक्रिप्शन पर ले सकते हैं. फिर हर महीने तय सब्सक्रिप्शन चार्ज दे कर आराम से फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद सब्सक्रिप्शन टाइम खत्म होने के बाद अगर चाहे तो उसे आगे जारी रख सकते हैं या फिर सब्सक्रिप्शन कैंसल कर दूसरे मॉडल को सब्सक्रिप्शन पर ले सकते हैं. ऐसे में बजट के अंदर उनके पास iPhone भी आ जाएगा और चाहे तो फिर हर साल उसे बदल भी सकेंगे.

Vivo V60e भारत में लॉन्च, 200MP कैमरे वाले फोन की जानिए कीमत और फीचर्स

Vivo V60e vs Vivo V50e: कौन सा मॉडल है ज्यादा पावरफुल, किसे खरीदना होगा फायदा का सौदा? जानें यहां

Previous article Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर चांद न दिखे तो व्रत कैसे खोलें, आसान उपाय और मार्गदर्शन
Next article Nimbu Mirchi Totka Benefits: नींबू-मिर्च टोटका, बुरी नजर से बचाव के वैज्ञानिक, धार्मिक और मनोवैज्ञानिक कारण
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel