[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Nothing Phone 3a सस्ते में खरीदने का मौका, Zepto पर मिल रही शानदार डील

Nothing Phone 3a सस्ते में खरीदने का मौका, Zepto पर मिल रही शानदार डील

0
Nothing Phone 3a सस्ते में खरीदने का मौका, Zepto पर मिल रही शानदार डील
नथिंग फोन 3a

Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro को ग्लोबली लॉन्च के बाद पुराने मॉडल Nothing Phone 3a पर एक अच्छा ऑफर सामने आया है. क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Zepto इस मॉडल को पहले से कम कीमत में बेच रहा है, जिससे यूजर्स के लिए यह डील काफी अट्रैक्टिव बन गई है. आइए जानते हैं डिस्काउंट के बारे में.

Zepto पर मिल रही है खास डील

Nothing Phone 3a को कंपनी ने पिछले साल 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. खास बात यह है कि पूरे साल इसकी कीमत में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया. वहीं, अब Zepto पर यह फोन 21,829 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है. इतना ही नहीं, अगर ग्राहक पेमेंट करते समय HSBC क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो वे एक्स्ट्रा 1,500 रुपये के डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. डिस्काउंट के बाद फोन की कीमत 20,329 रुपये रह जाती है. यानी लॉन्च प्राइस के मुकाबले में करीब 4,670 रुपये तक की बचत हो सकती है. खास बात तो यह है कि इस बचत के साथ फोन भी 20 मिनट में यूजर के हाथ में होगा. क्योंकि, Zepto की खासियत है कि कई शहरों में यह स्मार्टफोन करीब 20 मिनट में डिलीवर कर देता है.

Nothing Phone 3a के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: Nothing Phone 3a में 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है. फोन में Panda Glass फ्रंट और बैक दिया गया है और इसे IP64 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी मिली है. यह स्मार्टफोन Black, White, Blue और Community Edition Green जैसे कलर ऑप्शन में अवेलेबल है.

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर: परफॉर्मेंस के लिए, फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है. इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. यह मॉडल Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 4.0 पर चलता है. कंपनी का दावा है कि इस फोन को तीन बड़े Android अपडेट भी मिलेंगे.

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा (2x ऑप्टिकल जूम) और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है.

बैटरी: पावर के लिए, फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो डेली यूज के लिए काफी है.

ध्यान रहे, Zepto एक इंस्टेंट डिलीवरी ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म है. इसकी सर्विस कई शहरों में अवेलेबल है और कई शहरों में नहीं. साथ ही, प्लैटफॉर्म से नथिंग फोन 3ए खरीदने से पहले अच्छे से डिस्काउंट डिटेल्स जरूर चेक कर लें.

यह भी पढ़ें: iPhone 15 पर बड़ी कटौती, Flipkart Sale में ₹55,000 से भी कम में मिल रहा Apple का यह फोन

Previous article क्या है मिल्की ब्यूटी स्किनकेयर? जानें क्यों आजकल की लड़कियां इसे कर रही हैं पसंद
Next article पीएम मोदी ने समझौता कर लिया है, इस मुद्दे पर लोकसभा में राहुल गांधी और रविशंकर के बीच तीखी बहस
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel