[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology हो गया कंफर्म, भारत में जल्द आएगा Nothing का बजट स्मार्टफोन, मिलेगा नया ग्लिफ लाइट इंटरफेस

हो गया कंफर्म, भारत में जल्द आएगा Nothing का बजट स्मार्टफोन, मिलेगा नया ग्लिफ लाइट इंटरफेस

0
हो गया कंफर्म, भारत में जल्द आएगा Nothing का बजट स्मार्टफोन, मिलेगा नया ग्लिफ लाइट इंटरफेस
नथिंग फोन 3ए लाइट

Nothing Phone 3a Lite India Launch Confirmed: ब्रिटिश टेक कंपनी Nothing ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में अपना नया मॉडल Nothing Phone 3a Lite लॉन्च किया था. कंपनी ने अपने नये मॉडल को मिडरेंज लाइनअप में लॉन्च किया था. ऐसे में अब कंपनी भारत में Nothing Phone 3a Lite को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Coming Soon के पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है. Nothing का नया मॉडल Nothing Phone 3a Lite, MediaTek Dimensity 7300 प्रो चिपसेट के साथ आ सकता है. साथ ही हैंडसेट में यूजर्स को सिग्नेचर ग्लिफ इंटरफेस (Signature Glyph Interface) की जगह नया ग्लिफ लाइट (Glphy Light) मिल सकता है. आइए जानते हैं डिटेल्स में इसके बारे में.

Nothing Phone 3a Lite इंडिया लॉन्च (कंफर्म)

कंपनी ने एक्स पोस्ट जारी कर हिंट दिया है कि, नया मॉडल Nothing Phone 3a Lite भारत में जल्द आ सकता है. कंपनी ने पोस्ट में लिखा है कि, “लाइट-निंग हमेशा कुछ और के साथ आती है.” इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि, हैंडसेट एक्स्ट्रा ऑफर या एक्सेसरीज के साथ आ सकता है. पोस्ट में डिवाइस को काले और सफेद रंग में भी दिखाया गया है. कंपनी ने फिलहाल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन Phone 3a Lite नथिंग की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर Coming Soon पर लिस्टेड हो गया है.

https://twitter.com/nothingindia/status/1988240773251579955

Nothing Phone 3a Lite फीचर्स और स्पेसिफिकेशन (ग्लोबल वेरिएंट)

डिस्प्ले: ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए मॉडल के अनुसार, Phone 3a Lite में 6.77 इंच का Full HD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080 × 2,392 पिक्सल है. यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और 3,000 निट्स तक की पीक HDR ब्राइटनेस ऑफर करता है. इस नये डिवाइस में कंपनी के सिग्नेचर ग्लिफ इंटरफेस की जगह एक नया ग्लिफ लाइट सिस्टम मिलेगा.

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर: नथिंग फोन 3ए लाइट में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिसपेट मिलेगा, जिसमें 8GB रैम और 256GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगा. हैंडसेट माइक्रो SD कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज को सपोर्ट करता है. वहीं, यह मॉडल Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर चलेगा. कंपनी ने इसमें तीन मेजर एंड्रॉइड अपडेट्स और 6 साल का SMR सपोर्ट मिलने का वादा किया गया है.

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, फोन 3ए लाइट के बैक पैनल में ट्रिपल-रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी शूटर, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक और थर्ड सेंसेर शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी मिलेगा.

बैटरी: इसके अलावा, नथिंग फोन 3ए लाइट में 5000mAh की बैटरी है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें धूल और पानी के हल्के-फुल्के छींटों से प्रोटेक्शन के लिए IP54 रेटिंग भी है और फ्रंट और बैक दोनों पैनल पर पांडा ग्लास का इस्तेमाल किया गया है.

यह भी पढ़ें: 7 साल तक पुराना नहीं होगा iQOO का यह स्मार्टफोन, लॉन्चिंग जल्द

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते लॉन्च होगा OnePlus का सबसे पावरफुल फोन, जबरदस्त प्रोसेसर के साथ मिलेगी 7300mAh की दमदार बैटरी

Previous article Ek Deewane Ki Deewaniyat Collection: 23वें दिन पास या फेल? ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की टोटल कमाई देख लगेगा झटका
Next article Eggless Chocolate Fudge Cake Recipe: घर पर बनाएं बेकरी जैसा एगलेस चॉकलेट फज केक, खाते ही बच्चे कहेंगे वाह 
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel