[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Nothing Phone 3 पर ₹44,000 तक की छूट, जानिए फ्लैगशिप फोन की नयी कीमत और फीचर्स

Nothing Phone 3 पर ₹44,000 तक की छूट, जानिए फ्लैगशिप फोन की नयी कीमत और फीचर्स

0
Nothing Phone 3 पर ₹44,000 तक की छूट, जानिए फ्लैगशिप फोन की नयी कीमत और फीचर्स
Phone 3 / Nothing

महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. Nothing Phone 3 पर इस समय ऐसा डिस्काउंट मिल रहा है, जिसने इसकी कीमत लगभग आधी कर दी है. लॉन्च के समय प्रीमियम प्राइस के साथ आया यह स्मार्टफोन अब ऑनलाइन ऑफर के तहत काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है. बैंक ऑफर जोड़ने के बाद इसकी प्रभावी कीमत और भी नीचे पहुंच जाती है, जिससे यह डील प्रीमियम फोन खरीदने वालों के लिए बेहद आकर्षक बन गई है.

Amazon पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

Nothing Phone 3 का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट फिलहाल Amazon पर ₹43,999 में लिस्ट किया गया है. इसकी मूल कीमत ₹84,999 थी. यानी ग्राहक सीधे ₹41,000 से ज्यादा की बचत कर सकते हैं.

अगर आपके पास Yes Bank या HSBC का क्रेडिट कार्ड है तो अतिरिक्त ₹3,000 तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है. इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर लगभग ₹40,999 रह जाती है.

दमदार डिस्प्ले और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस

Nothing Phone 3 में 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 2800×1260 पिक्सल है. फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद रहता है. वहीं इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रॉसेसर दिया गया है. यह फोन Nothing OS 3 पर चलता है, जो Android 15 आधारित है. रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग तक, यह डिवाइस दमदार प्रदर्शन देने में सक्षम है.

कैमरा भी किसी फ्लैगशिप से कम नहीं

फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए Nothing Phone 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. अलग-अलग फोकल लेंथ की वजह से यूजर हाई-क्वाॅलिटी फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकते हैं.

दो स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध

Nothing Phone 3 को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है. पहला 12GB रैम + 256GB स्टोरेज और दूसरा 16GB रैम + 512GB स्टोरेज. ज्यादा स्टोरेज और हाई रैम की जरूरत वाले यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार वेरिएंट चुन सकते हैं.

क्या यह ऑफर लेने का सही समय है?

अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं और फ्लैगशिप फीचर्स के साथ बड़ी बचत भी चाहते हैं, तो Nothing Phone 3 पर मिल रहा मौजूदा ऑफर शानदार मौका साबित हो सकता है. हालांकि ऑनलाइन ऑफर सीमित समय के लिए होते हैं और स्टॉक के अनुसार इनमें बदलाव भी हो सकता है. ऐसे में खरीदारी से पहले कीमत और बैंक ऑफर की पुष्टि जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें: नया फोन खरीदने का प्लान है? OnePlus Nord 6 पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट

Previous article पटना में नगर परिषद कार्यपालक अधिकारी की सरकारी स्कॉर्पियो चोरी, मुख्य पार्षद आवास के पास हुई गायब
Next article बंगाल के लोगों को शुभेंदु अधिकारी ने दी राहत, अब टेंकरों में रख सकेंगे पेट्रोल और डीजल
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel