[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Nothing Phone (3) की Pre-Booking शुरू, मिल रहा 15 हजार रुपये का हेडफोन, यहां करें ऑर्डर

Nothing Phone (3) की Pre-Booking शुरू, मिल रहा 15 हजार रुपये का हेडफोन, यहां करें ऑर्डर

0
Nothing Phone (3) की Pre-Booking शुरू, मिल रहा 15 हजार रुपये का हेडफोन, यहां करें ऑर्डर
Nothing Phone 3

लंबे समय से चर्चे में बना Nothing Phone (3) आखिरकार लॉन्च हो गया है. अपने यूनिक लुक और डिजाइन को लेकर यूजर्स की पसंद बना Nothing Phone (3) इस बार नए लुक के साथ लॉन्च हुआ है. कंपनी ने इस बार अपने प्रीमियम स्मार्टफोन को Glyph Interface 2.0 डिजाइन दिया है. बेहतर कैमरा क्वालिटी, दमदार Snapdragon प्रोसेसर के साथ नए अवतार में लॉन्च हुआ Nothing Phone (3) स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाने को तैयार है. वहीं, लॉन्च होते साथ ही Nothing Phone (3) की प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है. सबसे खास बात तो यह है कि प्री-बुकिंग पर यूजर्स को 15 हजार रुपये का फायदा होने वाला है. जी हां, 15 हजार रुपये. तो फिर चलिए जानते हैं क्या है ये डील.

Nothing Phone (3): Glyph की ग्लो और नथिंग का शो, ये है 2025 का सबसे स्टाइलिश फोन

क्या है Pre-Booking ऑफर

Nothing Phone (3) को नथिंग कंपनी ने अपने ऑफिशियल साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर लॉन्च किया है. जिसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है. इस प्री-बुकिंग कि खास बात यह है कि अगर आप Nothing Phone (3) की प्री-बुकिंग करते हैं तो आपको फोन के साथ 15 हजार का नथिंग हेडफोन बिल्कुल फ्री मिलेगा. बता दें कि, नथिंग का ये नया हेडफोन Nothing Phone (3) के साथ ही लॉन्च हुआ है. जिसका डिजाइन बाकी हेडफोन्स से बिल्कुल यूनिक है. ऐसे में प्री-बुकिंग करने पर आपको फोन के साथ हेडफोन बिल्कुल मुफ्त मिलने वाला है.

कितनी है Nothing Phone (3) की कीमत

Nothing Phone (3) की कीमत कि बात करें तो कंपनी ने इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है. जिसमें 12GB+256GB और 16GB+512GB वेरिएंट शामिल है. ऐसे में बेस वेरिएंट 12GB+256GB की कीमत 79,999 रुपये और दूसरे वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है. वहीं, इस नए मॉडल पर कंपनी कई सारे ऑफर्स और डिस्काउंट दे रही है. ऐसे में अगर आप HDFC, ICICI, और IDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 5000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा.

इसके अलावा आपको 62 हजार रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू भी मिलेगा. ऐसे में अगर अपने पुराने मॉडल को एक्सचेंज कर Nothing Phone (3) खरीदते हैं तो आपको बैंक ऑफर के साथ Nothing Phone (3) सिर्फ 12 हजार रुपये में मिल जाएगा. हालांकि, एक्सचेंज ऑफर के लिए आपके पुराने मॉडल की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए.

Nothing Phone (3) के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: Nothing Phone (3) में इस बार Glyph Interface 2.0 का नया डिजाइन और लुक दिया गया है. 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ फोन में 6.7 इंच का AMOLED Flexible LTPS डिस्प्ले दिया गया है.

कैमरा: Nothing Phone (3) के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड सेकेंडरी और 50MP का पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है. 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, नाइट मोड और लाइव HDR जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी फ्रंट में 50MP कैमरा दिया गया है.

प्रोसेसर: स्मूद परफॉर्मेंस, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए Nothing Phone (3) में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करेगा. इसके साथ ही 5 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट कंपनी कि ओर से दिया जाएगा.

बैटरी: 65W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ Nothing Phone (3) में 5500mAh की बैटरी दी गई है.

20 हजार है बजट? तो ये स्मार्टफोन्स आपके लिए हैं बेस्ट ऑप्शन, मिलेंगे धांसू फीचर्स

नया OPPO K13 5G: जबरदस्त बैटरी, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले, 20 हजार में कैसा है यह स्मार्टफोन?

CMF Phone 2 Pro vs Vivo T4 5G: ₹20,000 में कौन है असली हीरो? जानिए किसमें है ज्यादा दम

Previous article PM मोदी जिस देश के दौरे पर, वहां भारतीयों का बोलबाला, तीनों शीर्ष पदों पर कब्जा
Next article CUET Counselling 2025: कितने मार्क्स पर कितना परसेंटाइल? CUET UG एडमिशन से पहले जान लें, नहीं तो पछताएंगे
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel