[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Nothing Phone 3 की लॉन्चिंग हो गई कन्फर्म, प्रीमियम डिजाइन और तगड़े फीचर्स के साथ इस दिन होगी एंट्री

Nothing Phone 3 की लॉन्चिंग हो गई कन्फर्म, प्रीमियम डिजाइन और तगड़े फीचर्स के साथ इस दिन होगी एंट्री

0
Nothing Phone 3 की लॉन्चिंग हो गई कन्फर्म, प्रीमियम डिजाइन और तगड़े फीचर्स के साथ इस दिन होगी एंट्री
Nothing Phone 3 Expected Design

Nothing Phone 3 Launch: Nothing कंपनी का बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन Nothing Phone 3 आखिरकार लॉन्च होने जा रहा है. कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसकी लॉन्च इवेंट की घोषणा कर दी है. यह फ्लैगशिप डिवाइस जुलाई 2025 में भारत में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि कंपनी ने अभी सटीक लॉन्च डेट साझा नहीं की है, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि Nothing Phone 3 करीब एक महीने के भीतर बाजार में दस्तक देगा.

Nothing के सीईओ कार्ल पेई ने हाल ही में पुष्टि की है कि इस बार Nothing Phone 3 की कीमत पहले से अधिक होगी. उन्होंने यह संकेत भी दिया है कि यह कंपनी का “पहला सच्चा फ्लैगशिप स्मार्टफोन” होगा. कंपनी ने यह भी टीज किया है कि नया स्मार्टफोन प्रीमियम मटीरियल्स, बड़े परफॉर्मेंस अपग्रेड्स और नए सॉफ्टवेयर के साथ आएगा, जो यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बना सकता है. आइए जानते है इस फोन की संभावित फीचर्स और कीमत के बारे में.

Nothing Phone 3 की संभावित फीचर्स 

इसमें 6.77 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ पेश किया जाएगा.

Nothing Phone 3 में क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो 12GB रैम के साथ शक्तिशाली प्रदर्शन और AI-बेस्ड फीचर्स का अनुभव देगा.

यह भी पढे़ं: अरे वाह! Nothing Phone 2a Plus पर मिल रही ₹12 हजार से भी ज्यादा की छूट, जानिए कहां और कैसे मिलेगी यह डील

डिजाइन और परफॉर्मेंस के अलावा, इसमें कैमरा सिस्टम को भी खासतौर पर अपग्रेड किया गया है. उम्मीद की जा रही है कि इस बार फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है जैसा कि Nothing Phone 3a Pro मॉडल में देखा गया था, लेकिन इस बार एक अधिक प्रीमियम वर्जन के रूप में.

हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस डिवाइस में 5000mAh से बड़ी बैटरी मिलेगी या नहीं, लेकिन स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और संभावित कीमत में भारी बदलाव को देखते हुए बैटरी और चार्जिंग टेक्नोलॉजी में भी कुछ बड़े अपग्रेड्स की उम्मीद की जा रही है.

Nothing Phone 3 की संभावित कीमत 

Nothing कंपनी अपने नए स्मार्टफोन के साथ बाजार में एक बड़ा बदलाव ला रही है. ब्रांड का आगामी डिवाइस कंपनी का पहला ‘प्रॉपर फ्लैगशिप’ स्मार्टफोन माना जा रहा है. इसके साथ ही कीमत में भी उछाल की संभावना जताई जा रही है. कंपनी के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने संकेत दिए हैं कि Phone (3) की ग्लोबल कीमत लगभग 800 यूरो हो सकती है। भारतीय मुद्रा में यह कीमत लगभग ₹90,500 बैठती है. हालांकि, भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग कीमत इससे काफी कम होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: Rs 5000 में खरीदें 7000mAh की बैटरी वाला Oppo K13 5G, जाने कहां चल रही तगड़ी डील

Previous article रसोइयों को मिले सरकारी कर्मी का दर्जा, 10 हजार हो मानदेय
Next article Spicy Potato Garlic Roll Recipe: जब आलू से मिलेगा लहसुन का तड़का, तैयार होगा टेस्टी रोल
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel