[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology लॉन्च के एक महीने भी नहीं हुए और ₹20 हजार सस्ता हो गया Nothing Phone 3, देखिए कहां मिल रहा इतना तगड़ा डिस्काउंट

लॉन्च के एक महीने भी नहीं हुए और ₹20 हजार सस्ता हो गया Nothing Phone 3, देखिए कहां मिल रहा इतना तगड़ा डिस्काउंट

0
लॉन्च के एक महीने भी नहीं हुए और ₹20 हजार सस्ता हो गया Nothing Phone 3, देखिए कहां मिल रहा इतना तगड़ा डिस्काउंट
Nothing Phone 3 Flipkart Discount

Nothing Phone 3 की लॉन्चिंग के बाद से यह लगातार अपनी कीमत को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है. यह कंपनी का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जो एक यूनिक डिजाइन के साथ आता है. फोन में कई दमदार फीचर्स मौजूद हैं लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर यूजर्स इसकी कीमत को लेकर तरह-तरह की रिएक्शन लॉन्च के समय से ही दे रहे हैं और कंपनी को ट्रोल भी कर रहे हैं. इसकी ऊंची कीमत की वजह से हर कोई इसे खरीद नहीं पा रहा है.

हालांकि, अब Nothing ने यूजर्स की इन शिकायतों को ध्यान में रखते हुए स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट देना शुरू किया है. जानकारी के मुताबिक, इस फोन पर 20,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. यानी अब ग्राहक इसे भारी डिस्काउंट के साथ कम कीमत में खरीद सकते हैं. चलिए, इस ऑफर की पूरी जानकारी जानते हैं.

Nothing Phone 3 पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

आपको बताते चलें कि Nothing Phone 3 को कंपनी ने 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बाजार में उतारा है. यह कीमत इसके बेस वेरिएंट (12GB रैम और 256GB स्टोरेज) की है. खास बात यह है कि लॉन्च के एक महीने के भीतर ही यह फोन 20 हजार रुपये सस्ता हो गया है.

Flipkart पर इस डिवाइस पर 10 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है जो कि ICICI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर लागू होता है. इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 10 हजार रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है. हालांकि यह सुविधा कुछ चुनिंदा डिवाइसेज पर ही लागू होगी. फोन पर अधिकतम 69,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है. इसके अलावा, ग्राहक इसे (EMI) पर भी खरीद सकते हैं.

Nothing Phone 3 के फीचर्स 

फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. स्क्रीन की मजबूती के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है.

फोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. डिवाइस में 16GB तक की रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.

फोटोग्राफी के लिए Phone 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप यूजर्स को मिलता है. इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है.

Nothing Phone 3 में 5,500mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो 65W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: 50MP कैमरा से लेकर 7000mAh बैटरी और AI का डेडली कॉम्बो, मिड-रेंज में Realme 15 Series मचा रहा बवाल

यह भी पढ़ें: Oppo K13 5G vs Oppo F27 Pro+ 5G: 20 हजार रुपये की रेंज में कौन किस पर भारी?

Previous article PM Modi Maldives Visit : पर्यटक घटे तो मछली बेचकर पैसा कमाने लगा मालदीव
Next article Ahaan Panday Educational Qualification: पढ़ाई में भी स्कॉलर हैं सैयारा एक्टर, जानें अहान पांडे की एजुकेशन क्वालिफिकेशन
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel