[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Nothing Phone 3 के लुक से उठा पर्दा, कंपनी ने हटाया सिग्नेचर Glyph डिजाइन, मिलेगा ट्रिपल कैमरा

Nothing Phone 3 के लुक से उठा पर्दा, कंपनी ने हटाया सिग्नेचर Glyph डिजाइन, मिलेगा ट्रिपल कैमरा

0
Nothing Phone 3 के लुक से उठा पर्दा, कंपनी ने हटाया सिग्नेचर Glyph डिजाइन, मिलेगा ट्रिपल कैमरा
nothing phone 3

Nothing कंपनी अपना नया फ्लैगशिप Phone 3 भारत में लॉन्च करने को पूरी तरह से तैयार है. 1 जुलाई को कंपनी इसे मार्केट में उतारने वाली है. हालांकि, अभी तक अपने नए फ्लैगशिप फोन के फीचर्स के बारे में Nothing ने कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन इस नए मॉडल के डिजाइन को लेकर कंपनी ने अपने X हैंडल पर एक टीजर जारी किया है. जिसमें “ultra-precise engineering” का कैप्शन दिया गया है. वहीं, इस टीजर से फोन के डिजाइन और रियर पैनल की झलक सामने आ गई है. Phone 3 के डिजाइन को देख कर यही लगता है कि यह फ्लैगशिप सेगमेंट में तहलका मचाने वाला है.

Nothing Phone 3 से पहले धड़ाम हुई Nothing Phone 2 की कीमत, यहां मिल रहा ₹30 हजार से भी सस्ता

इस बार नहीं मिलेगा Glyph Interface

Phone 3 के डिजाइन को लेकर कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं. जिसे देख कर यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस Nothing के नए मॉडल Phone 3 में ब्रांड का पॉपुलर सिग्नेचर “Glyph Interface” नहीं मिलेगा. जबकि “Glyph Interface” Nothing के स्मार्टफोन्स की सबसे यूनिक और कूल डिजाइन थी, जो यूजर्स को काफी अट्रैक्टिव लगती थी. अब Glyph Interface की जगह एक मिनिमलिस्ट Dot Matrix डिज़ाइन Phone 3 में यूजर्स को मिलेगी, जो Phone 3 को ब्लैक और व्हाइट कलर में एक प्रीमियम और स्लीक लुक देगा.

मिलेगा सेमी ट्रांसपेरेंट लुक

कंपनी ने अपने नए मॉडल में सेमी-ट्रांसपेरेंट बैक लुक बरकरार रखा है. जिससे Nothing के फोन अन्य स्मार्टफोन से एकदम अलग दिखते हैं. लीक इमेज से यह भी पता चल रहा है कि Phone 3 राउंडेड एज और कर्व्ड फ्रेम में आ सकते हैं.

हो सकते हैं 3 कैमरे

लीक इमेज के अनुसार, Phone 3 के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है. जिसमें 50MP का प्राइमरी, एक टेलीफोटो और एक अल्ट्रावाइड लेंस मिल सकता है.

Nothing Phone 3 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Nothing Phone 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.7-इंच 1.5K AMOLED LTPO डिस्प्ले हो सकती है. इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिल सकता है. मॉडल दो स्टोरेज वेरिएंट 256/512GB में आ सकता है. 50W के वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ मॉडल में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है.

Nothing Phone 3 की कीमत

Nothing Phone 3 की कीमत भारत में 50 हजार से 60 हजार रुपये तक हो सकती है.

हर बजट के लिए बेस्ट Nothing स्मार्टफोन: ₹20,000 से ₹32,000 तक की टॉप 5 डील्स

Previous article Astro Tips For Married Women: सुहागिन महिलाओं को धोने चाहिए इन वारों पर बाल, रहिए सदा खुशहाल और सौभाग्यशाली
Next article 13 साल बाद मोकामा से कुख्यात गिरधारी सिंह गिरफ्तार, ठेकेदार मर्डर केस में STF के हत्थे चढ़ा
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel