[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Nothing Phone (2a) Plus में नया क्या होगा? लॉन्च से पहले पता चल गया

Nothing Phone (2a) Plus में नया क्या होगा? लॉन्च से पहले पता चल गया

0
Nothing Phone (2a) Plus में नया क्या होगा? लॉन्च से पहले पता चल गया

Nothing Phone (2a) Plus Launch : भारतीय बाजार में 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा. कार्ल पेई के नेतृत्व वाली कंपनी ने अपने नये हैंडसेट को फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया है. साथ ही, एक डेडिकेटेड माइक्रो पेज भी इसके लिए बनाया गया है. नथिंग का यह बजट स्मार्टफोन इस साल की शुरुआत में आये नथिंग फोन 2ए का अपग्रेड मॉडल होगा. नये नथिंग फोन के लुक और डिजाइन की बात करें तो यह काफी हद तक इसके स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही होगा. हालांकि, इसके सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और फीचर्स में कुछ अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं. कंपनी ने इसके प्रॉसेसर और रैम के बारे में जानकारी ऑफिशियली रिवील कर दी है.

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट सेल में 6,099 रुपये में मिल रहा नथिंग का यह धांसू फोन, जानें क्या है खास ऑफर और डील

Nothing Phone 2a Review: 20 हजार से सस्ता नथिंग फोन महंगे स्मार्टफोन को टक्कर दे पाएगा?

हैंडसेट के कौन से स्पेक्स हो गए रिवील?

कार्ल पेई की कंपनी नथिंग, आगामी 31 जुलाई को नथिंग फोन 2a प्लस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. नथिंग अपने आनेवाले फोन के बारे में डीटेल्स टीज कर रही है और अब कंपनी ने इस बात का भी खुलासा कर दिया है कि हैंडसेट में चिपसेट कौन सा इस्तेमाल किया जाएगा. नथिंग फोन 2ए प्लस एक नये मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रॉसेसर के साथ आयेगा और बेहतर प्रदर्शन के लिए कंपनी उसे 12GB तक रैम के साथ पेयर करेगी.

नथिंग फोन 2a प्लस में कौन-सा चिपसेट मिलेगा?

नथिंग फोन 2ए प्लस मीडियाटेक डायमेंसिटी 7350 प्रो चिपसेट पर काम करेगा. नया हैंडसेट ऑक्टा-कोर प्रॉसेसर के साथ 3.0GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला होगा और इसलिए यह नथिंग फोन 2ए की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत तेज प्रदर्शन करेगा. इसमें 12GB तक रैम मिलेगी और रैम बूस्टर तकनीक के साथ रैम 20GB तक बढ़ाया जा सकेगा. नथिंग फोन 2ए प्लस भारत के साथ ही साथ, दुनिया के कई अन्य बाजारों में भी मिलेगा.

नथिंग फोन 2ए के फीचर्स कैसे होंगे?

जैसा कि नथिंग के आगामी स्मार्टफोन के नाम से मालूम होता है, खूबियों के मामले में इसमें नथिंग फोन 2ए से कुछ अधिक मिलेगा. मौजूदा नथिंग फोन 2ए के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7200 चिपसेट से लैस है. इसके रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल के 2 कैमरे मिलते हैं. सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस हैंडसेट को पावर देने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करनेवाली 5,000mAh की बैटरी मिलती है.

Previous article पीएम श्री योजना के पहले चरण में सारण के बीस स्कूलों का चयन, बनेंगे मॉडर्न, दूसरे चरण के लिए 31 तक आवेदन…
Next article अंजना सिंह की नई फिल्म ‘ब्रत सोलह सोमवार के’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें फिल्म की कहानी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel