[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Nothing Gallery Update: नथिंग यूजर्स के लिए आया नया अपडेट, अब फोटो-वीडियो के साथ कर सकते हैं जादू

Nothing Gallery Update: नथिंग यूजर्स के लिए आया नया अपडेट, अब फोटो-वीडियो के साथ कर सकते हैं जादू

0
Nothing Gallery Update: नथिंग यूजर्स के लिए आया नया अपडेट, अब फोटो-वीडियो के साथ कर सकते हैं जादू
Nothing Gallery Update

Nothing Gallery Update: लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन बाजार में Nothing Phone 3 ने तहलका मचा दिया है. 1 जुलाई को लॉन्च होने वाले इस Nothing Phone 3 डिजाइन से लेकर फीचर्स हर चीज लीक हो चुके हैं. ऐसे में लॉन्च से पहले ही Nothing ने अपने इन-हाउस Gallery App में एक बड़ा अपडेट ले आया है. Nothing ने अपने इन-हाउस Gallery App का नया वर्जन 2.0 लेकर आ गया है. जिससे यूजर्स को एक अच्छा एक्सपीरियंस मिलने वाला है. हालांकि, यह अपडेट सिर्फ Nothing स्मार्टफोन्स में ही मिलेगा. ऐसे में 1 जुलाई को लॉन्च होना वाला Nothing का नए मॉडल Nothing Phone 3 इस अपडेटेड Gallery App वर्जन के साथ लॉन्च होने वाला पहला डिवाइस होगा.

Nothing Phone 3 के लुक से उठा पर्दा, कंपनी ने हटाया सिग्नेचर Glyph डिजाइन, मिलेगा ट्रिपल कैमरा

Nothing का Gallery App Google Photos का एक कस्टम ऑप्शन है, जो सभी Android फोन पर डिफॉल्ट रूप से मौजूद रहता है. Nothing ने इसे पिछले साल सबसे पहले Nothing OS 3.0 अपडेट के साथ लॉन्च किया था. Nothing का इन-हाउस Gallery App एक अत्यधिक अनुरोधित फीचर था. हालांकि, शुरुआत में Nothing के इस Gallery App में बेसिक फीचर्स थे. लेकिन अब इसे अपडेट कर और भी कई शानदार फीचर्स कंपनी की तरफ से जोड़ दिए गए हैं.

Nothing Co-Founder Carl Peri ने किया ट्वीट

Nothing के Co-Founder Carl Peri ने इस अपडेट को लेकर सोशल मीडिया X अकाउंट पर ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि, “पिछले साल के अंत में, Nothing OS 3.0 के साथ, हमने अपना इन-हाउस Nothing Gallery App लॉन्च किया था. आज, हम इसे एक नए बिल्ट-इन एडिटिंग फ़ीचर के साथ अपडेट कर रहे हैं.”

क्या खास है Nothing Gallery App 2.0 में?

Co-Founder Carl Peri द्वारा X पर किए गए पोस्ट के अनुसार, Gallery App अब फोटो और वीडियो एडिटिंग फीचर्स के साथ आएगा. जिसमें यूजर्स को Croping और Rotation जैसे बेसिक ऑप्शन तो मिलेंगे ही लेकिन इसके साथ ही 12 टर्निंग पैरामीटर तक colour grading भी Gallery App 2.0 में शामिल होगा. इसके अलावा अन्य फीचर्स में यूजर्स को एडजस्टमेंट ऑप्शन के साथ 10 नथिंग-डिज़ाइन किए गए फिल्टर मिलेंगे. वहीं, वीडियो कि बात करें तो अब यूजर्स को वीडियो एडिट करने के लिए ट्रिम (Trim), वॉल्यूम एडजस्टमेंट (Volume Adjustment), स्लो मोशन स्पीड एडजस्ट (slow motion speed) जैसे ऑप्शन मिलेंगे.

Nothing Gallery App 2.0 रोलआउट

Nothing Gallery App का नया वर्जन 2.0 को कंपनी ने रोलआउट कर दिया है. नथिंग यूजर्स इसे Google Play Store से अपडेट कर सकते हैं. यह अपडेट सभी नथिंग स्मार्टफोन्स में मिलेगा.

Android 16 Release Date: जानिए नये फीचर्स, किन डिवाइसेज में मिलेगा अपडेट और कैसे करें इंस्टॉल

Android यूजर्स को Google ने दिया 440 वोल्ट का झटका, नहीं कर पाएंगे Chrome का इस्तेमाल

Previous article शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स ने लगाई 1,000.36 अंकों की छलांग
Next article Bihar Politics: भोजपुर में प्रशांत किशोर की हुंकार, पीके बोले- बिहार का वोट, फैक्ट्री गुजरात में क्यों?
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel