[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Nothing का सबसे सस्ता फोन इस दिन होगा भारत में लॉन्च, ईयरबड्स और वॉच भी लाइन में

Nothing का सबसे सस्ता फोन इस दिन होगा भारत में लॉन्च, ईयरबड्स और वॉच भी लाइन में

0
Nothing का सबसे सस्ता फोन इस दिन होगा भारत में लॉन्च, ईयरबड्स और वॉच भी लाइन में
Nothing CMF Phone 1

Nothing CMF Phone 1 : नथिंग कंपनी के स्मार्टफोन्स अगर आपको अच्छे लगते हैं, तो हम आपके लिए खुशखबरी लाये हैं. नथिंग का सब ब्रांड CMF एक सस्ता स्मार्टफोन ला रहा है. CMF का पहला स्मार्टफोन CMF Phone 1 के नाम से आयेगा. कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है.

CMF Phone 1 के साथ ही कंपनी Nothing CMF Buds Pro 2 और CMF Watch Pro 2 को भी लॉन्च करने को लेकर तैयार है. कंपनी ने अपने पहले स्मार्टफोन CMF Phone 1 लॉन्च डेट को लेकर टीजर भी जारी कर दिया है. CMF की तरफ से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर टीजर रिलीज किया गया है. CMF के सभी प्रोडक्ट 8 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे लॉन्च होंगे.

CMF Phone 1 भारत में संभावित कीमत कितनी होगी?

नथिंग सीएमएफ फोन 1 को कंपनी CMF ब्रांड वाले स्मार्टफोन के साथ CMF बड्स प्रो 2 TWS ईयरबड्स और CMF वॉच प्रो 2 स्मार्टवॉच को भी लॉन्च करेगी. लॉन्चिंग के बाद हिंदुस्तान में इनकी बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिये होगी. इसे 20 हजार रुपये की प्राइस रेंज में लाया जा सकता है. आपको बता दें कि Nothing Phone (2a) की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है. ऐसे में CMF Phone 1 नथिंग ब्रांड का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हो सकता है.

Best Phones: 25000 रुपये में बेस्ट मोबाइल फोन्स पर डालें एक नजर

Nothing Phone 2a vs Redmi Note 13 Pro : 25 हजार के बजट में कौन है बेस्ट?

Motorola Edge 50 Ultra: वर्ल्ड फर्स्ट वुड टेक्सचर के साथ आया मोटोरोला का यह फ्लैगशिप फोन

CMF Phone 1 के स्पेसिफिकेशन क्या होंगे?

नथिंग सीएमफ फोन 1 के डिजाइन की बात करें, तो यह बहुत हद तक नथिंग (2ए) के समान होगा. वहीं, इसके कैमरा सेटअप में बदलाव देखने को मिलेगा.

अब तक सामने आयी लीक्स की मानें, तो इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है.

इसके साथ ही, इसमें 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिये जाने की उम्मीद की जा रही है.

परफॉर्मेंस के लिए फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 प्रॉसेसर दिये जाने की संभावना है. यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Nothing OS पर काम कर सकता है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. साथ ही, इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली हो सकती है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सीएमएफ फोन 1 रिप्लेसेबल बैक पैनल के साथ आयेगा. सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक मिलेगा. इसके अलावा, कनेक्टिविटी ऑप्शंस के तौर पर वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट भी मिलने की उम्मीद है.

Previous article Curd And Jaggery: दही में गुड़ मिलाकर खाने के 4 सबसे बड़े फायदे
Next article Railway Travel Insurance Policy: सिर्फ 45 पैसे प्रीमियम में रेल दुर्घटना पर मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा क्लेम
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel