[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology FAStag New Rule: फास्टैग यूजर्स को नहीं देना पड़ेगा दुगना पेनल्टी, NHAI ने दूर किया कन्फ्यूजन

FAStag New Rule: फास्टैग यूजर्स को नहीं देना पड़ेगा दुगना पेनल्टी, NHAI ने दूर किया कन्फ्यूजन

0
FAStag New Rule: फास्टैग यूजर्स को नहीं देना पड़ेगा दुगना पेनल्टी, NHAI ने दूर किया कन्फ्यूजन
Fastag

FAStag New Rule: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने 17 फरवरी से फास्टैग ट्रांजैक्शन के संबंध में नए नियम लागू किए हैं, जिनमें यह कहा गया गया था कि यदि कोई टैग ब्लैकलिस्टेड है, बैलेंस कम है, या टोल प्लाजा पर पहुंचने से 60 मिनट पहले हॉटलिस्ट किया गया था और आगमन के 10 मिनट बाद भी वही स्थिति बनी रहती है, तो लेन-देन त्रुटि कोड 176 के साथ अमान्य कर दिया जाएगा. फिलहाल नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने स्पष्ट किया कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा जारी हालिया सर्कुलर का FASTag ग्राहकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. NHAI ने स्पष्ट किया है कि FASTag यूजर्स पर कोई अतिरिक्त प्रतिबंध नहीं लगाया गया है और यह सिस्टम पहले की तरह सामान्य रूप से काम करता रहेगा.

NHAI ने दूर किया कन्फ्यूजन 

NHAI ने बताया कि NPCI सर्कुलर का उद्देश्य केवल अधिग्रहणकर्ता बैंकों (Acquirer Banks) और जारीकर्ता बैंकों (Issuer Banks) को FASTag की स्थिति को लेकर होने वाले विवादों को हल करने में सहायता करना है. यह निर्देश यह सुनिश्चित करने के लिए जारी किया गया है कि लेनदेन एक उचित समय-सीमा में हो, जिससे हाईवे पर जाने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. नेशनल हाईवे के सभी टोल प्लाजा अब ICD 2.5 प्रोटोकॉल का उपयोग कर रहे हैं, जिससे FASTag यूजर्स को रियल-टाइम टैग स्टेटस अपडेट मिलते हैं. NHAI ने जानकारी दी कि यह सिस्टम यात्रियों को टोल प्लाजा पार करने से पहले कभी भी अपने FASTag को रिचार्ज करने की सुविधा देता है, जिससे सफर सुगम बनता है.

NHAI ने FAStag यूजर्स को दिया सुझाव 

हालांकि, कुछ स्टेट हाईवे टोल प्लाजा अभी भी पुराने ICD 2.4 प्रोटोकॉल पर काम कर रहे हैं, जिसमें टैग स्टेटस का अपडेट समय-समय पर किया जाता है. मौजूदा समय में कई स्टेट हाईवे टोल प्लाजाओं को ICD 2.5 प्रोटोकॉल में अपग्रेड किया जा रहा है, जिससे टोल कलेक्शन सिस्टम को अधिक प्रभावी और यात्रियों के अनुकूल बनाया जा सके.

NHAI ने FASTag ग्राहकों को सलाह दी है कि वे अपने वॉलेट को UPI या बैंक खाते से लिंक करें और ऑटो-रिचार्ज सेटिंग्स को एक्टिवटे रखें. जो यूजर्स मैन्युअल रूप से रिचार्ज करना पसंद करते हैं, वे टोल प्लाजा पहुंचने से पहले UPI, नेट बैंकिंग या अन्य भुगतान विकल्पों के जरिए अपने FASTag को रिचार्ज कर सकते हैं

यह भी पढ़े: Google Pay के बाद क्या PhonePe और Paytm भी लगाएंगे UPI Charge?

Previous article PHOTOS: डोनाल्ड ट्रंप की कार है या चलता-फिरता बख्तरबंद टैंक? कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
Next article Samarth Jurel New Car VIDEO: समर्थ जुरैल ने खरीदी चमचमाती हुई रेंज रोवर, कीमत जान लगेगा झटका
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel