[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology अब गूगल का स्मार्ट चश्मा देगा हर सवालों के जवाब, अंग्रेजी हो या फारसी चुटकियों में कर देगा ट्रांस्लेट

अब गूगल का स्मार्ट चश्मा देगा हर सवालों के जवाब, अंग्रेजी हो या फारसी चुटकियों में कर देगा ट्रांस्लेट

0
अब गूगल का स्मार्ट चश्मा देगा हर सवालों के जवाब, अंग्रेजी हो या फारसी चुटकियों में कर देगा ट्रांस्लेट
Google I_O 2025

Google I/O 2025 इवेंट में गूगल ने कई सारे AI मॉडल लॉन्च किए. लेकिन इस इवेंट में सबका ध्यान गूगल के एक नए AI प्रोडक्ट ने खींच लिया. अपने इस खास इवेंट I/O 2025 Google ने एक स्मार्ट ग्लास यानी स्मार्ट चश्मे का डेमो दिखा कर सबको चौंका दिया. आप सोच रहे होंगे कि इस स्मार्ट ग्लास में ऐसा क्या खास है. आपको बता दें गूगल का यह स्मार्ट ग्लास Gemini AI फीचर्स से लैस है. जिससे इस स्मार्ट ग्लास का इस्तेमाल करने वाला कोई भी यूजर आसानी से सामने वाले की भाषा को समझ सकता है. इतना ही नहीं, इस स्मार्ट ग्लास के AI फीचर्स यूजर्स के लिए काफी मददगार होने वाली है.

मुकेश अंबानी की कंपनी का धांसू ऑफर! 1028 रुपये का रिचार्ज करने पर बचेंगे 600 रुपये

Google का नया प्लेटफॉर्म

गूगल एनुअल I/O 2025 डेवलपर कॉन्फ्रेंस इवेंट में Google ने स्मार्ट ग्लासेज और हेडसेट्स के लिए खास एक नया प्लेटफॉर्म Android XR लॉन्च किया है. Gemini AI से लैस गूगल का यह नया प्लेटफॉर्म Android XR पुराने Google Glass प्रोजेक्ट से काफी हटकर है. इसे लेकर गूगल का कहना है कि “Gemini युग” के लिए डिज़ाइन किया गया Android XR एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को बिना कैमरे, माइक्रोफोन और इन-लेंस डिस्प्ले जैसी टेक्नीकस को हाथ लगाए उन्हें डिजिटल दुनिया से जोड़ सकता है. Google का यह नया Gemini AI फीचर्स से लैस स्मार्ट ग्लास यूजर्स के स्मार्टफोन से कनेक्ट होकर काम करेगा. साथ ही जरूरत पड़ने पर ग्लास यूजर्स को लेंस के अंदर ही उनसे जुड़ी कई डिटेल्स भी दिखा सकता है.

ऐसे करेगा काम Android XR

Google ने इवेंट में स्मार्ट ग्लासेज के डेमो के अनुसार, इस स्मार्ट ग्लास का इस्तेमाल आप अपनी डेली लाइफ के लिए कर सकते हैं. जैसे किसी को मैसेज भेजने, लाइव नेविगेशन के जरिए रास्ता खोजने, फोटो लेने और अलग-अलग भाषा में हो रही बातचीत को तुरंत रियल टाइम में ट्रांसलेट करने के लिए इस स्मार्ट ग्लास का इस्तेमाल किया जा सकता है. इतना ही नहीं, बातचीत के दौरान मल्टी लैंग्वेज का इस्तेमाल होने पर भाषा का सबटाइटल्स सीधे चश्मे में दिखाई देगा. इस स्मार्ट ग्लास में यूजर्स को एक खास फीचर मिलेगा. जिसमें ये स्मार्ट ग्लास यूजर्स के आंखों के सामने मौजूद चीजों को बिना हाथ लगाए उन्हें पहचान कर रियल टाइम में यूजर्स को जवाब देंगे. यानी कि गूगल का ये स्मार्ट चश्मा यूजर्स की जरूरत और जगह के अनुसार उनके आंखों और कानों से मिलने वाले विज़ुअल और ऑडियो इनपुट को समझकर उसी के अनुसार यूजर की मदद करता है.

कैसा है डिजाइन

इस स्मार्ट ग्लास की डिजाइन और स्टाइलिश लुक देने के लिए गूगल ने मशहूर आईवियर ब्रांड्स Warby Parker और Gentle Monster के साथ साझेदारी की है. इसके अलावा Qualcomm और Samsung के साथ मिलकर गूगल ने Android XR प्लेटफॉर्म को डेवलप किया है. गूगल इसी साल Android XR प्लेटफॉर्म को अपने प्रोजेक्ट Mohan के साथ लॉन्च कर सकता है. हालांकि, इस स्मार्ट ग्लास की कीमत को लेकर कंपनी ने अभी तक किसी तरह की जानकारी नहीं दी है.

यह भी पढ़ें: Paytm लाया ‘Hide Payment’ फीचर, अब छिपा सकेंगे अपने ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें: UPI Meta क्या है? NPCI बदलेगा डिजिटल पेमेंट का तरीका, यूपीआई यूजर्स को मिलेगा यह नया फीचर

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Video: रानी चटर्जी का फूट-फूटकर रोते हुए वीडियो वायरल, वजह जान हो जायेंगे हैरान
Next article Sara Tendulkar Breakup: सचिन तेंदुलकर की लाडली का टूटा दिल, सिद्धांत चतुर्वेदी संग हुआ ब्रेकअप, वजह करेगा हैरान
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel