[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology इन चीजों से कर रहे अपना TV साफ तो समझिए खुद के पैर पर मार रहे कुल्हाड़ी, जानिए क्या है सही तरीका

इन चीजों से कर रहे अपना TV साफ तो समझिए खुद के पैर पर मार रहे कुल्हाड़ी, जानिए क्या है सही तरीका

0
इन चीजों से कर रहे अपना TV साफ तो समझिए खुद के पैर पर मार रहे कुल्हाड़ी, जानिए क्या है सही तरीका
TV Screen Cleaning Tips

TV Screen Cleaning Tips: आज कल पहले जैसे सॉलिड और रफ एंड टफ वाले टीवी की जगह स्मार्ट टीवी बाजारों में आते हैं. स्मार्ट टीवी काफी पतले, हलके और बहुत नाजुक होते हैं. इनमें LED, OLED और QLED स्क्रीन देखने को मिलते हैं. इन पर एंटी-ग्लेयर या एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग होती है, जो स्क्रीन को साफ और चमकदार बनाए रखती है.

अगर स्क्रीन को गलत तरीके से साफ किया जाए, तो इस पर खरोंच, धुंधलेपन से नुकसान हो सकता है. कुछ लोग टीवी की स्क्रीन (TV Screen) साफ करते समय इन सब चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं जिससे टीवी की स्क्रीन बहुत जल्दी खराब हो जाती है. आज हम आपको ऐसी कुछ चिजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपको कभी भी टीवी की स्क्रीन को साफ नहीं करनी चाहिए. आइए जानते हैं.

खुरदरे कपड़े या स्पॉन्ज 

किचन में इस्तेमाल होने वाले कपड़े, डिश क्लॉथ या नॉर्मल स्पॉन्ज में बारीक धूल या कण हो सकते हैं जो टीवी या किसी भी स्क्रीन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे स्क्रीन पर स्क्रैच आ सकते हैं इसलिए इन्हें साफ करने के लिए इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.

स्क्रीन पर सीधे लिक्विड स्प्रे न करें

किसी भी तरह का लिक्विड जैसे पानी या क्लीनिंग सॉल्यूशन को सीधे स्क्रीन (TV Screen) पर स्प्रे करना खतरनाक हो सकता है. ऐसा करने पर यह लिक्विड स्क्रीन के किनारों से अंदर जा सकता है और डिवाइस के इंटरनल इलेक्ट्रॉनिक हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकता है.

वाइप्स या मेकअप रिमूवर वाइप्स 

ये वाइप्स भले ही दिखने में मुलायम हों लेकिन इनमें मौजूद परफ्यूम, तेल या केमिकल स्क्रीन की सतह पर मौजूद कोटिंग को खराब कर सकते हैं. इसलिए इनका इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए.

ग्लास क्लीनर

टीवी की स्क्रीन देखने में भले ही कांच जैसी लगे लेकिन यह कोई नॉर्मल कांच नहीं होती. ग्लास क्लीनर में मौजूद अमोनिया और अल्कोहल जैसे केमिकल स्क्रीन की कोटिंग को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे न सिर्फ रंग फीका पड़ सकता है बल्कि स्क्रीन पर धुंधलापन भी आ सकता है.

पेपर टॉवल या टिशू पेपर 

बहुत सी टीवी स्क्रीन (TV Screen) पर नाजुक कोटिंग होती है जो आसानी से टूट हो सकती है. पेपर टॉवल या टिशू पेपर की खुरदरी सतह से रगड़ने पर स्क्रीन पर स्क्रैच आ सकते हैं. साथ ही इनमें से निकलने वाले फाइबर भी स्क्रीन को खराब कर सकते हैं.

क्या है सही तरीका?

टीवी स्क्रीन (TV Screen) को साफ करने के लिए हमेशा सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें. अगर दाग ज्यादा जिद्दी हैं तो कपड़े को हल्का गीला करके पोंछ सकते हैं लेकिन कभी भी स्क्रीन पर सीधे लिक्विड न डालें.

माइक्रोवेव में भूल कर भी ना रखें ये 5 चीजें, वरना मोहल्ले में चिल्लाते फिरेंगे ‘बचाओ-बचाओ आग लग गयी’

बरसात में नमक से भरी कटोरी को फ्रिज में क्यों रखना चाहिए? सालों से इस्तेमाल करने वाले भी नहीं जानते इसका जवाब

Previous article ITR 1 या ITR 2, कौन सा फॅार्म भरना चाहिए आपको ?
Next article इस Friendship Day दोस्त को कुछ इस तरह से दें सरप्राइज, प्यार हो जाएगा दोगुना 
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel