[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology NASA Job: नासा लाया चांद और मंगल पर जाने का मौका, करोड़ों में सैलरी

NASA Job: नासा लाया चांद और मंगल पर जाने का मौका, करोड़ों में सैलरी

0
NASA Job: नासा लाया चांद और मंगल पर जाने का मौका, करोड़ों में सैलरी

NASA Job: स्पेस एजेंसी नासा में एस्‍ट्रोनॉट बनने का चांस है. दरअसल, स्पेस एजेंसी ने चार साल बाद भर्ती निकाली है. इससे पहले नासा ने 2020 में जब इस तरह की भर्तियां निकालीं थीं, तो 10 पॉजीशन के लिए 12 हजार लोगों ने अप्लाई किया था.

नासा लाया सुनहरा मौका

नासा की वैकेंसी के लिए हमेशा बड़ी प्रतिस्पर्द्धा रहती है. इस साल भी ऐसा ही कुछ अनुमान लगाया जा रहा है. आपको बता दें कि अमेरिका एक बार फिर मून मिशन पर जाने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए अंतरिक्ष में उड़ान भरने की इच्छा रखनेवाले लोगों के लिए एक सुनहरा मौका लाया है.

Nasa Job.jpg
Nasa job: नासा लाया चांद और मंगल पर जाने का मौका, करोड़ों में सैलरी 3

योग्यता और कौशल

नासा के जॉब पोस्ट के मुताबिक, योग्यता के मामले में आवेदक के पास बेसिक एजुकेशन होनी चाहिए और स्पेशल एक्सपीरिएंस तौर पर पायलट, डॉक्टर और इंजीनियर होना आवश्यक है. चुने गए उम्मीदवारों को 2 साल का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसमें स्पेस वॉकिंग, रोबोटिक्स और टीमवर्क जैसे बेसिक स्किल्स की ट्रेनिंग मिलेगी. इस जॉब की जगह ह्यूस्टन होगी, और सालाना सैलरी 1,52,000 डॉलर (लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपये) होगी.

डॉक्टर बनना चाहते थे इसरो चीफ सोमनाथ, पिता के सुझाव पर चुनी इंजीनियरिंग की राह

मंगल ग्रह और चांद पर एस्‍ट्रोनॉट्स भेजने की तैयारी

डेली मेल की रिपोर्ट की मानें, ताे नासा पिछले लगभग 60 सालों से अपने एस्‍ट्रोनॉट्स को स्‍पेस में भेजता आ रहा है. अब तक करीब 2000 अंतर‍िक्ष यात्री अंतरिक्ष में भेजे जा चुके हैं. इनमें से कई अंतर‍िक्ष यात्री वर्षों तक इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर गुजारकर आ चुके हैं. नासा अब साल 2030 तक मंगल ग्रह और चांद पर एस्‍ट्रोनॉट्स भेजने की तैयारी कर रही है. इसी के ल‍िए नासा ने आवेदन मंगाये हैं. आवेदक 2 अप्रैल 2024 तक आवेदन कर सकते हैं.

आर्टेमिस प्रोग्राम के लिए चुने जाने का मौका

नासा जॉब के लिए आवेदक को शरीरिक रूप से फ‍िट होना चाह‍िए. उसकी दृष्‍ट‍ि बढ़िया होनी चाहिए. ब्‍लड प्रेशर की समस्या नहीं होनी चाहिए. नासा के टेक्‍सास ऑफिस में जरूरी ट्रेनिंग दी जाएगी. स्‍पेस में चलने और रोबोटिक्‍स के इस्तेमाल का प्रश‍िक्षण दिया जाएगा. चयन‍ित लोग आर्टेमिस प्रोग्राम के तहत चंद्रमा या मंगल ग्रह पर जाने के ल‍िए चुने जा सकते हैं. इससे पहले उन्‍हें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजा जाएगा. आर्टेमिस II मिशन सितंबर 2025 में और आर्टेमिस III सितंबर 2026 में शुरू होगा.

Previous article Pramod Krishnam: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस को ‘डूबता हुआ जहाज’ बताया, कहा- राहुल गांधी दिमाग खो चुके हैं
Next article Lok Sabha Election 2024: टीएमसी के उम्मीदवारों के ऐलान से कांग्रेस में नाराजगी, बोले जयराम- नहीं होनी चाहिए एकतरफा घोषणा
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel