[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio Happy New Year Gift: नये साल पर मुकेश अंबानी का बड़ा तोहफा, फायदे जान झूम उठेंगे आप

Jio Happy New Year Gift: नये साल पर मुकेश अंबानी का बड़ा तोहफा, फायदे जान झूम उठेंगे आप

0
Jio Happy New Year Gift: नये साल पर मुकेश अंबानी का बड़ा तोहफा, फायदे जान झूम उठेंगे आप
जियो हैप्पी न्यू ईयर प्लान

Mukesh Ambani Jio Happy New Year Gift: साल 2025 खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में नये साल 2026 की शुरुआत से पहले ही देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio अपने यूजर्स के लिए के नया प्लान ले आई है. जी हां, जियो अपने यूजर्स के लिए नया Happy New Year प्लान लेकर आई है, जिसमें कंपनी Amazon Prime से लेकर कई सारे OTT का फ्री सब्सक्रिप्शन यूजर्स को ऑफर कर रही है. आपको शायद सोच रहे होंगे कि जियो का ये न्यू ईयर प्लान ओटीटी प्लान है, पर ऐसा नहीं है. कंपनी के इस नये प्लान में ओटीटी बेनिफिट्स के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा का भी फायदा मिल रहा है. आइए जानते हैं डिटेल्स में.

क्या है जियो का न्यू ईयर प्लान?

साल 2025 की शुरुआत में जियो ने 2025 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया था. ऐसे में अब 2025 के खत्म होने से पहले और 2026 की शुरुआत से पहले जियो ने एक नया न्यू ईयर प्लान लॉन्च कर दिया है. इस प्लान में कंपनी 28 दिनों की वैलिडिटी दे रही है. साथ में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और 56GB डेटा का फायदा दे रही है. यानी कि डेली 2GB डेटा इस प्लान में यूजर्स को मिलेगा. कीमत कि बात करें, तो इस प्लान की कीमत कंपनी ने 500 रुपये रखी है.

Image 176
जियो का न्यू ईयर प्लान

कौन-कौन से OTT बेनिफिट्स मिलेंगे?

जियो के नये न्यू ईयर प्लान में JioTV, YouTube Premium, Prime Video मोबाइल एडीशन, JioHotstar (Mobile/TV), Sony LIV, ZEE5, Liongate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, FanCode और Hoichoi जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा.

Image 177
जियो के न्यू ईयर प्लान में मिल रहे ओटीटी बेनिफिट्स

क्या और भी एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिलेंगे?

जी हां, जियो के न्यू ईयर प्लान में कंपनी यूजर्स को 50GB JioAICloud का फ्री स्टोरेज दे रही है. इतना ही नहीं, इस प्लान में 18 महीने के लिए Google Gemini AI Pro का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिससे आप 2TB तक फ्री गूगल वन क्लाउड स्टोरेज और भी कई सारे गूगल प्लेटफॉर्म्स का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा, अगर आप Jio Finance के जरिए Jio Gold पर इन्वेस्ट करते हैं, तो आपको 1% एक्स्ट्रा बोनस मिलेगा. इस ऑफर को आप +91-8010000524 नंबर पर मिस कॉल देकर क्लेम कर सकते हैं. साथ ही JioHome का नया कनेक्शन लेने पर आपको 2 महीने का फ्री ट्रायल कनेक्शन भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: 2026 तक OTT, AI, 5G और अनलिमिटेड कॉलिंग, रिलायंस जियो के 2 सालाना प्लान्स हैं कमाल

यह भी पढ़ें: Jio के इस प्लान में मिल रहा 20GB EXTRA DATA, साथ में 3 महीने के लिए JioHotstar बिल्कुल फ्री

Previous article टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पटेल नगर भर्रा ने नवादा को 60 रनों से हराया
Next article हर वर्ग का हो रहा विकास : श्रवण
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel