[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology आज लॉन्च होगा Motorola का नया फोल्डेबल फोन Razr 60, 32MP फ्रंट कैमरे के साथ मिलेगी 6.96 इंच की बड़ी स्क्रीन

आज लॉन्च होगा Motorola का नया फोल्डेबल फोन Razr 60, 32MP फ्रंट कैमरे के साथ मिलेगी 6.96 इंच की बड़ी स्क्रीन

0
आज लॉन्च होगा Motorola का नया फोल्डेबल फोन Razr 60, 32MP फ्रंट कैमरे के साथ मिलेगी 6.96 इंच की बड़ी स्क्रीन
motorola razr 60

इस हफ्ते एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं. ऐसे में चाइनीज टेक कंपनी Motorola भी अपने नए मॉडल को आज लॉन्च करने वाली है. Motorola अपने नए फ्लिप मॉडल Razr 60 को भारत में आज लॉन्च करने वाली है. Motorola Razr 60 प्रीमियम अपग्रेड से लैस है. 3000nits पीक ब्राइटनेस के साथ Razr 60 में यूजर्स को 6.96 की Full HD+ बड़ी pOLED स्क्रीन मिलने वाली है. इतना ही नहीं, Motorola का यह फ्लिप स्मार्टफोन दुनिया का पहला वीडियो जेस्चर फीचर वाला स्मार्टफोन होने वाला है. चलिए जानते हैं इसमें मिलने वाले अन्य फीचर्स के बारे में.

यह भी पढ़ेंMotorola यूजर्स को इन मॉडल्स पर नहीं मिलेगा Android 16 अपडेट, लिस्ट में आपका फोन तो नहीं

Motorola Razr 60 की ये हो सकती है कीमत

चाइनीज टेक कंपनी Motorola ने Razr 60 को आज ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर 12 बजे लॉन्च करने वली है. ऐसे में फ्लिपकार्ट पर इस मॉडल के कुछ फीचर्स पर से पर्दा उठा दिया गया है. Motorola का ये नया फोल्डेबल मॉडल Razr 60 तीन कलर में लॉन्च होगा. जिसमें पैनाटोन गिब्राल्टर सी, स्प्रिंग बड और लाइट स्काई कलर शामिल है. Razr 60 भी Ultra की तरह 8GB+256GB स्टोरेज में आ सकता है. साथ ही इस नए मॉडल की कीमत Razr 60 Ultra से ज्यादा हो सकती है. Razr 60 Ultra की शुरुआती कीमत 40000 हजार रुपये थी. ऐसे में Razr 60 की शुरुआती कीमत 50 से 60 हजार रुपये हो सकती है.

Motorola Razr 60 के डिजाइन

Razr 60 की मोटाई ओपन होने पर 7.25mm और फोल्ड करने पर 15.85mm होगी. इस मॉडल का वजन 188 ग्राम होगा. इस नए मॉडल को स्टाइलिश और मजबूत टिकाऊ बनाने के बाद कंपनी ने इसमें पर्ल एसीटेट और फैब्रिक फिनिश बैक दिया है. इस तरह की डिजाइन का यह स्मार्टफोन भारत में पहला होने वाला है.

Motorola Razr 60 के फीचर्स

डिस्प्ले: Razr 60 में दो डिस्‍प्‍ले होंगे. जिसमें 3.63 इंच की pOLED कवर डिस्प्ले और फोन को खोलने पर 6.96 इंच की Full HD+ pOLED LTPO स्‍क्रीन होगी. इसके अलावा स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस का सपोर्ट भी दिया गया है.

कैमरा: Razr 60 में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें 50MP का प्राइमरी और 13MP का अल्ट्रा कैमरा दिया गया है. वहीं, फ्रंट में 32MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है. वहीं, कवर डिस्प्ले में हैंड जेस्चर्स से वीडियो कॉलिंग या फिर रिकॉर्डिंग को कंट्रोल सकते हैं.

प्रोसेसर: Razr 60 में 4nm का MediaTek Dimensity 7400x चिपसेट का प्रोसेसर दिया गया है. जो Android 15 पर बेस्ड OS पर काम करेगा.

बैटरी: 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ Razr 60 में 4500mAh की बैटरी दी गई है.

रैम: Razr 60 को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा. यूजर्स को 8GB+256GB का ऑप्शन मिल सकता है.

कलर: Razr 60 में तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे. जिसमें पैनाटोन गिब्राल्टर सी, स्प्रिंग बड और लाइट स्काई कलर शामिल है.

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते धड़ाधड़ एंट्री मारने वाले हैं ये धांसू स्मार्टफोन, चेक करें लिस्ट

यह भी पढ़ें: Realme GT 7 लॉन्च के साथ हुआ 10 हजार रुपये सस्ता, 999 रुपये में अभी करें प्री-बुक

Previous article बेहतर प्रदर्शन से मजबूत होगी ओलिंपिक की दावेदारी
Next article धमाकेदार पारी के लिए RCB कप्तान ने विराट नहीं इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट, हेजलवुड के बारे में भी दी अपडेट
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel