[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology भारत में इस दिन एंट्री मारेगा Motorola का नया फ्लिप स्मार्टफोन, फीचर्स से लेकर कीमत तक हो गए लीक

भारत में इस दिन एंट्री मारेगा Motorola का नया फ्लिप स्मार्टफोन, फीचर्स से लेकर कीमत तक हो गए लीक

0
भारत में इस दिन एंट्री मारेगा Motorola का नया फ्लिप स्मार्टफोन, फीचर्स से लेकर कीमत तक हो गए लीक
motorola razr 60

चाइनीज टेक कंपनी Motorola ने हाल ही में अपने नए फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr 60 Ultra को लॉन्च किया था. जिसके बाद कंपनी अब Motorola Razr 60 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. 28 मई को Motorola अपने Motorola Razr 60 को भारत में लॉन्च करने वाली है. तो फिर चलिए जानते हैं क्या है इस नए मॉडल में खास और क्या होगी इसकी कीमत.

यह भी पढ़ें: अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले हैं तीन-तीन गेमिंग फोन, मिलेगी 7000mAh की तगड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर

Motorola Razr 60 की ये हो सकती है कीमत

कंपनी ने अपने इस नए मॉडल को ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर 28 मई की दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी. ऐसे में फ्लिपकार्ट पर इस नए मॉडल के कुछ-कुछ फीचर्स रिवील कर दिए गए हैं. Razr 60 फोल्डेबल स्मार्टफोन को तीन कलर पैनाटोन गिब्राल्टर सी, स्प्रिंग बड और लाइट स्काई कलर में लॉन्च किया जाएगा. Razr 60 Ultra की तरह Razr 60 को भी एक ही स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा. ऐसे में यह नया मॉडल 8GB+256GB स्टोरेज में आ सकता है. साथ ही इसकी कीमत Ultra से ज्यादा हो सकती है. Ultra की शुरुआती कीमत 40000 हजार रुपये थी. ऐसे में इस मॉडल की कीमत 50 से 60 हजार रुपये हो सकती है.

Motorola Razr 60 के फीचर्स

डिस्प्ले: Razr 60 में दो डिस्‍प्‍ले होंगे. बाहरी डिस्‍प्‍ले 3.63 इंच का pOLED कवर डिस्प्ले होगा. वहीं फोन को खोलने पर 6.96 इंच की Full HD+ pOLED LTPO स्‍क्रीन यूजर्स को मिलेगी. इसके अलावा करीं प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस का सपोर्ट भी दिया गया है.

कैमरा: Razr 60 में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें 50MP का प्राइमरी और 13MP का अल्ट्रा कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है.

प्रोसेसर: Razr 60 में MediaTek Dimensity 7400x चिपसेट का प्रोसेसर दिया गया है.

बैटरी: Razr 60 में 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. इस मॉडल में 4,500mAh की बैटरी दी गई है.

रैम: Razr 60 को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा. यूजर्स को 8GB+256GB का ऑप्शन मिल सकता है.

कलर: Razr 60 में तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे. जिसमें पैनाटोन गिब्राल्टर सी, स्प्रिंग बड और लाइट स्काई कलर शामिल है.

यह भी पढ़ें: Realme GT 7 मॉडल इस दिन होगा लॉन्च, 7000mAh की तगड़ी बैटरी वाले फोन की इतनी हो सकती है कीमत

यह भी पढ़ें: Realme की ‘Swip Into Summer’ सेल हुई शुरू, 23 मई तक इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी ₹4,000 तक की छूट

यह भी पढ़ें: Realme GT 7 सीरीज की लॉन्च से पहले Realme GT 6T 5G के भाव गिरे, मिलेगा 256GB स्टोरेज और 50MP कैमरा

Previous article एशिया के सबसे पुराने रेल कारखाने का होगा कायाकल्प, 17 साल बाद पहुंचा कोई रेल मंत्री
Next article Viral Video : विशाल एनाकोंडा दिखा यहां, देखकर खड़ें हो जाएंगे आपके भी रौंगटे
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel