[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च डेट कन्फर्म, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 144Hz डिस्प्ले

Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च डेट कन्फर्म, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 144Hz डिस्प्ले

0
Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च डेट कन्फर्म, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 144Hz डिस्प्ले
मोटोरोला एज 70 फ्यूजन

चाइनीज टेक कंपनी Motorola अपने Edge 70 Series में एक नया मॉडल Motorola Edge 70 Fusion जल्द ही इंडिया में लॉन्च करने वाली है. इस मॉडल को लेकर कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘Coming Soon’ पोस्ट शेयर किया है. इस टीजर के जरिए कंपनी ने अपने अपकमिंग मॉडल के लॉन्च डेट से लेकर मॉडल के डिजाइन और कई सारे डिटेल्स रिवील कर दिए हैं.

कब होगा लॉन्च?

Motorola Edge 70 Fusion भारत में 6 मार्च दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. Motorola के कई स्मार्टफोन्स की तरह Edge 70 Fusion भी Flipkart एक्सक्लूसिव होगा. फ्लिपकार्ट पर इस मॉडल के लिए प्रोमोशनल पेज भी लाइव कर दी गई है.

कैसा होगा डिजाइन?

डिजाइन कि बात करें, तो यह काफी हद तक Edge 70 और Motorola Signature लुक से इंस्पायर दिखता है. स्लिम और कर्व्ड एज के साथ कम्फर्ट ग्रिप देने वाला फोन होगा. फोन के बैक पैनल में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें सेंसर और LED फ्लैश के लिए अलग-अलग रिंग्स होंगी. टीजर के अनुसार, इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें क्वाड-पिक्सल 2μm OIS LYTIA सेंसर शामिल हो सकता है. फोन के बैक पैनल पर लेदर फिनिश मिलेगी और यह Pantone सर्टिफाइड तीन कलर्स Blue Surf, County Air और Silhouette में अवेलेबल होगा.

कन्फर्म स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने मॉडल के ज्यादा स्पेसिफिकेशन रिवील नहीं किए हैं. लेकिन फ्लिपकार्ट पर लाइव प्रोमोशनल पेज के अनुसार, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 1.5k रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ Quad Curved डिस्प्ले मिलेगा.

फोटोग्राफी के लिए, बैक पैनल में 50MP का Sony-LYT-710 का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड सेकेंडरी कैमरा मिलेगा. सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलेगा. मॉडल के सारे कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे.

इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है. कंपनी ने इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो Motorola के पिछले मॉडल्स के कंपेरिजन में बड़ा अपग्रेड होगा. अगर ऐसा होता है, तो यह फोन लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन बन सकता है.

वहीं, इसमें चार्जिंग के लिए 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है. इसके अलावा, बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है. साथ ही लेटेस्ट Android 16 पर बेस्ड Hello UI मिलने की उम्मीद है.

कीमत क्या हो सकती है?

भारत में Edge 70 Fusion की कीमत अभी सामने नहीं आई है. हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 30,000 रुपये से कम के सेगमेंट में लॉन्च हो सकता है.

पिछले Edge 60 Fusion की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये थी, जबकि स्टैंडर्ड Edge 70 की कीमत हाल ही में 29,999 रुपये से बढ़ाकर 32,999 रुपये कर दी गई है. ऐसे में नया Fusion मॉडल इन दोनों के बीच पोजिशन किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Phone 4a Series में मिलेगा नया Glyph Bar डिजाइन, लॉन्च से पहले Nothing ने दिखाई झलक

Previous article Dhurandhar AI Cast: काजोल बनीं रहमान डकैत और प्रियंका हमजा, राखी सावंत को मिला ये किरदार
Next article ‘इनामी क्रिमिनल को NDA के लोग बचा रहे’, RJD MLA भाई वीरेंद्र बढ़ते अपराध पर भड़के
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel