[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Edge 60 Pro के लॉन्च से पहले औंधे मुंह गिरी Motorola Edge 50 Pro की कीमत, जानें इस डील की पूरी जानकारी

Edge 60 Pro के लॉन्च से पहले औंधे मुंह गिरी Motorola Edge 50 Pro की कीमत, जानें इस डील की पूरी जानकारी

0
Edge 60 Pro के लॉन्च से पहले औंधे मुंह गिरी Motorola Edge 50 Pro की कीमत, जानें इस डील की पूरी जानकारी
Moto Edge 50 Pro

Motorola Edge 50 Pro Discount Offer: Motorola जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Edge 60 Pro लॉन्च करने वाला है. इसी के चलते Amazon ने इसके पिछले मॉडल Motorola Edge 50 Pro की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है. यह दमदार फीचर्स और पावरफुल हार्डवेयर के साथ आने वाला एक पॉपुलर मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जिसे फिलहाल बढ़िया डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है.

जो ग्राहक 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं, उन्हें इस पर ₹8000 से अधिक की छूट मिल रही है. हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि इस कीमत में बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं. अगर आप ₹30,000 के बजट में एक नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो Motorola Edge 50 Pro एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. आइए जानते हैं कि Amazon पर यह डिवाइस कितने कम दाम में उपलब्ध है और आप इस डील का लाभ कैसे उठा सकते हैं.

Motorola Edge 50 Pro पर मिल रहा धांसू डिस्काउंट 

Motorola Edge 50 Pro को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर ₹29,500 की कीमत में लिस्ट किया गया है. यह इसकी मूल कीमत पर ₹6,499 की सीधी छूट के साथ उपलब्ध है. इसके अलावा, चुनिंदा बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड का उपयोग करने पर ग्राहकों को ₹1,500 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिससे इस स्मार्टफोन की कीमत घटकर ₹28,000 तक आ जाएगी.

अगर ग्राहक अपने पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करते हैं, तो वे ₹27,050 तक की अतिरिक्त छूट प्राप्त कर सकते हैं, हालांकि यह एक्सचेंज वैल्यू डिवाइस के मॉडल और उसकी कार्यक्षमता पर निर्भर करेगी. साथ ही, EMI की सुविधा ₹1,430 प्रति माह से शुरू हो रही है और ग्राहकों के लिए नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी मौजूद है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Motorola Edge 50 Pro की फीचर्स 

Motorola Edge 50 Pro स्मार्टफोन में 6.7 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 10-बिट कलर और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 12GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है. फोन स्टॉक Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का OIS मेन कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करने वाला 10MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मौजूद है. पावर बैकअप के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 125W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़े: 7 हजार में iPhone 16 Pro जैसा स्मार्टफोन लायी यह देसी कंपनी, फीचर्स भी चकाचक

Previous article Summer Skin Care Tips: गर्मियों में स्किन की देखभाल के लिए करें ये टिप्स को फॉलो, चमकता रहेगा चेहरा
Next article एलन मस्क ने ये क्या किया, सोशल मीडिया कंपनी एक्स को बेच दिया?
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel