[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology लड़खड़ा कर गिरी Moto G85 5G की कीमत, 15 हजार के अंदर खरीदने का मौका

लड़खड़ा कर गिरी Moto G85 5G की कीमत, 15 हजार के अंदर खरीदने का मौका

0
लड़खड़ा कर गिरी Moto G85 5G की कीमत, 15 हजार के अंदर खरीदने का मौका
Moto G85 5G

अगर आप एक मजबूत डिजाइन, बेहतरीन परफॉर्मेंस और अच्छे कैमरे वाला स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो Motorola G85 5G पर Flipkart की यह डील आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. Flipkart पर बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के चलते यह मिड-रेंज स्मार्टफोन ₹15,000 से कम कीमत में उपलब्ध है. बता दें कि Motorola G85 5G में फुल HD+ डिस्प्ले, डुअल कैमरा सेटअप, दमदार 5,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है. आइए जानते हैं कि इस डील का पूरा फायदा आप कैसे उठा सकते है.

Moto G85 5G डील्स और बैंक ऑफर्स 

Moto G85 5G (8GB RAM + 128GB स्टोरेज) को इस समय Flipkart पर ₹17,999 में लिस्ट किया गया है. हालांकि, चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को ₹1,000 का डिस्काउंट मिलेगा, जिससे कीमत ₹16,999 तक कम हो जाएगी. अगर आप अपना पुराना डिवाइस एक्सचेंज करते हैं, तो आपको ₹1,000 का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिलेगा, साथ ही आपके डिवाइस की कंडीशन के आधार पर अधिकतम ₹16,900 तक का एक्सचेंज ऑफर मिल सकता है. जो ग्राहक नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन चुनते हैं, वे ₹3,000 प्रति माह से किस्त शुरू कर सकते हैं. IDFC बैंक कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर ₹1,500 तक की बचत होगी. इसके अलावा, ग्राहक Flipkart Protect को ₹799 में और एक्सटेंडेड वारंटी को ₹349 में खरीद सकते हैं.

Moto G85 5G के फीचर्स 

यह डिवाइस 6.67 इंच के फुल-HD+ 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें Corning Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन दी गई है. फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है. परफॉर्मेंस की बात करें तो यह Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट से लैस है, जिसमें 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है. पावर के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है, वहीं 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर भी मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

यह भी पढ़े: Cheapest 5G Smartphones: अब 5G सबका हक! ₹10,000 में ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन्स

Previous article Air Fare Hike: महंगे हवाई सफर के लिए हो जाइए तैयार! डायल बढ़ाने जा रहा है चार्ज
Next article पटना में महाशिवरात्रि पर बड़ा हादसा, गंगा स्नान के दौरान 6 लोग डूबे, 1 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel