[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology बजट रेंज में लॉन्च हुआ 7000mAh बैटरी वाला सस्ता Moto G57 Power, जानिए इसके तगड़े फीचर्स

बजट रेंज में लॉन्च हुआ 7000mAh बैटरी वाला सस्ता Moto G57 Power, जानिए इसके तगड़े फीचर्स

0
बजट रेंज में लॉन्च हुआ 7000mAh बैटरी वाला सस्ता Moto G57 Power, जानिए इसके तगड़े फीचर्स
मोटो जी57 पावर/ मोटोरोला

चाइनीज टेक कंपनी Motorola ने अपना नया Moto G57 Power आज भारत में लॉन्च कर दिया है. इस नये मॉडल को कंपनी ने बजट सेगमेंट में लॉन्च किया है, जिसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ-साथ 50MP का रियर कैमरा और Snapdragon का प्रोसेसर मिलेगा. ऐसे में अगर आप भी 15 हजार रुपये से कम में बड़ी बैटरी और टिकाऊ स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो फिर Motorola का ये नया बजट स्मार्टफोन आपके लिए परफेक्ट रहेगा. आइए जानते हैं क्या हैं Moto G57 Power के स्पेसिफिकेशन और कीमत.

Moto G57 Power की क्या है कीमत?

ऑफिशियल साइट के अलावा कंपनी ने इस मॉडल को ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर लॉन्च किया है. Moto G57 Power को कंपनी ने सिर्फ एक ही वेरिएंट 8GB+128GB ऑप्शन में लॉन्च किया है. कीमत कि बात करें, तो फ्लिपकार्ट पर इस मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है. वहीं, लॉन्च होते ही इस पर फ्लिपकार्ट Axis और SBI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दे रहा है, जिससे आप इस मॉडल को 12,999 रुपये में खरीद सकेंगे.

Image 234
मोटो जी57 पावर की कीमत

कब शुरू होगी Moto G57 Power की सेल?

Moto G57 Power की सेल 3 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी. आप ऑफिशियल साइट के अलावा फ्लिपकार्ट से इस मॉडल को खरीद सकेंगे. इसके अलावा ऑफलाइन कंपनी के ऑफिशियल स्टोर या रिटेल स्टोर से खरीद सकेंगे.

Moto G57 Power में क्या है खासियत?

  • Moto G57 Power में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,050 निट्स पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ 6.72-इंच Full HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा. ड्यूरेबिलिटी के लिए मॉडल MIL-STD-810H6 मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड और IP64 रेटिंग से लैस है.
  • बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Moto G57 Power में Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 16 पर काम करेगा. यह 8GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज ऑफर करता है, जिसे रैम बूस्ट 4.0 के जरिए करीब 24GB तक बढ़ाया जा सकता है.
  • फोटोग्राफी के लिए, Moto G57 Power के बैक पैनल में 50MP Sony LYTIA 600 का रियर कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
  • बैटरी की बात करें, तो Moto G57 Power में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W टर्बोफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

यह भी पढ़ें: Best Compact Phones 2025: वजन में हल्के और साइज में छोटे, पॉकेट में आराम से आ जाते हैं ये कॉम्पैक्ट फोन्स, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें: Realme 15 Pro के गिरे दाम, Flipkart Black Friday Sale में मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, चेक करिए ऑफर डिटेल्स

Previous article Winter Lower for Women: इस विंटर सीजन में पहनें Soft, Cosy और Stylish लोअर्स – देखें न्यू कलेक्शन
Next article Viral Video: इंसान को निगल गई मछली! फैक्ट चेक में बड़ा खुलासा
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel