[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आ रहा है Motorola का नया बजट स्मार्टफोन, जानिए क्या होंगे फीचर्स

7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आ रहा है Motorola का नया बजट स्मार्टफोन, जानिए क्या होंगे फीचर्स

0
7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आ रहा है Motorola का नया बजट स्मार्टफोन, जानिए क्या होंगे फीचर्स
मोटो जी57 पावर

नवंबर के महीने में कई दमदार स्मार्टफोन्स लॉन्च हो चुके हैं और कई स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं. ऐसे में चाइनीज टेक कंपनी Motorola भी अपना नया स्मार्टफोन Moto G57 Power भारत में लॉन्च करने वाली है. हाल ही में, कंपनी ने अपने इस नये मॉडल को ग्लोबली लॉन्च किया था, जिसके बाद अब कंपनी भारत में इसे लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. कंपनी ने Moto G57 Power के लॉन्च डेट का भी खुलासा कर दिया है. साथ ही एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस मॉडल के कुछ स्पेसिफिएक्शन के बारे में भी टीज किया है, जो ग्लोबल वेरिएंट के समान ही है. Motorola का यह मॉडल बजट सेगमेंट में लॉन्च हो सकता है, जिसमें Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट, ट्रिपल कैमरा और 7000mAh की बड़ी बैटरी यूजर्स को मिलेगी. आइए जानते हैं क्या होंगे Moto G57 Power के स्पेसिफिकेशन और कीमत और भारत में कब लॉन्च होगा ये मॉडल.

भारत में कब लॉन्च होगा Moto G57 Power?

Moto G57 Power को भारत में Motorola कंपनी 24 नवंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाली है. अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए कंपनी ने मॉडल के इंडिया लॉन्च डेट का खुलासा किया है. कंपनी के ऑफिशियल साइट के अलावा यह मॉडल ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर लॉन्च होने वाला है, जहां मॉडल के लिए एक माइक्रोसाइट पेज भी लाइव हो चुकी है. यह फोन तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च होने वाला है.

Moto G57 Power में क्या मिलेंगे स्पेसिफिकेशन?

ग्लोबल वेरिएंट की तरह भारत में लॉन्च हो रहे Moto G57 Power में भी 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,050 निट्स पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ 6.72-इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकती है. ड्यूरेबिलिटी के लिए मॉडल MIL-STD-810H6 मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड और IP64 रेटिंग से लैस होगा.

बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Moto G57 Power में Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 16 पर काम करेगा. यह 8GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज ऑफर करता है, जिसे रैम बूस्ट 4.0 के जरिए करीब 24GB तक बढ़ाया जा सकता है.

फोटोग्राफी के लिए, Moto G57 Power के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें 50MP Sony LYT-600 का प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ एक लाइट सेंसर दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

बैटरी की बात करें, तो Moto G57 Power में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

क्या हो सकती है कीमत?

फिलहाल, Motorola ने अपने नये मॉडल की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन भारत में 15 से 20 हजार के बजट सेगमेंट में लॉन्च हो सकता है.

मॉडल में क्या कनेक्टिविटी ऑप्शन मिल सकते हैं?

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में स्मार्टफोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, QZSS और BeiDou मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: हो गया कंफर्म, भारत में जल्द आएगा Nothing का बजट स्मार्टफोन, मिलेगा नया ग्लिफ लाइट इंटरफेस

यह भी पढ़ें: भारत में कल धमाकेदार एंट्री मारेंगे Realme GT 8 Pro और Lava Agni 4, फीचर्स जान कहेंगे– क्या बात है

Previous article खुद बोतल से निकाले जिन्न को वापस भेजने की कोशिश में लगे ट्रंप, भारतीयों के फायदे और MAGA को चुभने वाला दिया बयान
Next article Bihar News: समस्तीपुर में बनी अगरबत्ती से सुगंधित होगा ओमान, मिथिला मखान के निर्यात पर भी चर्चा
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel