[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Moto G57 Power 5G vs Realme P4x 5G: हाल ही लॉन्च हुए दोनों फोन में से आपके लिए कौन सा सही? देखें फुल कंपैरिजन

Moto G57 Power 5G vs Realme P4x 5G: हाल ही लॉन्च हुए दोनों फोन में से आपके लिए कौन सा सही? देखें फुल कंपैरिजन

0
Moto G57 Power 5G vs Realme P4x 5G: हाल ही लॉन्च हुए दोनों फोन में से आपके लिए कौन सा सही? देखें फुल कंपैरिजन
Moto G57 Power 5G vs Realme P4x 5G

Moto G57 Power 5G vs Realme P4x 5G: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और कंफ्यूज हैं कि कौन-सा फोन आपके लिए बेहतर रहेगा, तो हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं. Motorola Moto G57 Power 5G और Realme P4x 5G हाल ही में लॉन्च हुए दो ऐसे स्मार्टफोन्स हैं, जो अपनी कीमत में शानदार फीचर्स ऑफर करते हैं. दोनों में से कोई भी फोन लेना गलत फैसला नहीं होगा, लेकिन असली सवाल यही है कि आपकी जरूरत के हिसाब से कौन-सा ज्यादा सही है. आइए इन दोनों स्मार्टफोन्स की तुलना करते हैं और जानते हैं कि आपके लिए बेस्ट ऑप्शन कौन-सा रहेगा.

किसका डिस्प्ले है ज्यादा सॉलिड?

डिस्प्ले की बात करें तो Motorola Moto G57 Power 5G में 6.72 इंच की FHD+ LCD स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. वहीं Realme P4x 5G में भी 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, लेकिन इसमें ज्यादा स्मूद 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे इस्तेमाल का एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो जाता है.

परफॉर्मेंस में कौन है आगे?

Motorola Moto G57 Power 5G में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो AnTuTu पर करीब 8,17,331 का स्कोर हासिल करता है. वहीं Realme P4x 5G में ज्यादा ताकतवर MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट मिलता है, जिसका AnTuTu स्कोर लगभग 9,74,831 है. ऐसे में बेहतर परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए Realme P4x 5G ज्यादा सही ऑप्शन साबित होता है.

कैमरा सेटअप किसका बेहतर?

Realme P4x 5G में पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम लेंस शामिल है. फ्रंट में इसमें 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. वहीं Motorola Moto G57 Power 5G में भी ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, लेकिन इसमें 50MP के मेन कैमरे के साथ ज्यादा बेहतर 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है, जो ज्यादा एरिया कैप्चर करता है. फ्रंट में दोनों ही फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है.

बैटरी बैकअप के मामले में कौन आगे?

दोनों स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. हालांकि, Moto G57 Power 5G में सिर्फ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. वहीं Realme P4x 5G में ज्यादा तेज 45W चार्जिंग दी गई है, साथ ही इसमें बायपास चार्जिंग फीचर भी मौजूद है, जिससे फोन इस्तेमाल करते वक्त बैटरी पर कम दबाव पड़ता है.

कौन है ज्यादा महंगा?

कीमत की बात करें तो Motorola Moto G57 Power 5G का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट करीब ₹14,999 से शुरू होता है. वहीं Realme P4x 5G का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट लगभग ₹15,499 में आता है. अगर आपको ज्यादा रैम चाहिए तो Moto G57 Power 5G बेहतर ऑप्शन लग सकता है.

यह भी पढ़ें: OnePlus 15R vs OnePlus 13R: अपर मिड-रेंज सेगमेंट में किस फोन ने मारी बाजी, खरीदने से पहले जानें फुल कंपैरिजन

Previous article Makar Sankranti Special Mithi Khichdi: इस संक्रांति जरूर बनाएं शाही मीठी खिचड़ी, स्वाद भूलना होगा मुश्किल
Next article Ashes: पहले दिन बारिश ने डाला खलल, रूट और ब्रूक के बीच साझेदारी, स्कोर 211/3
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel