[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Bose Sound और दमदार 55dB ANC के साथ Moto Buds 2 Plus भारत में लॉन्च

Bose Sound और दमदार 55dB ANC के साथ Moto Buds 2 Plus भारत में लॉन्च

0
Bose Sound और दमदार 55dB ANC के साथ Moto Buds 2 Plus भारत में लॉन्च
Moto Buds 2 Plus (Photo: motorolanews.com)

Motorola ने अपने नए TWS ईयरबड्स Moto Buds 2 Plus लॉन्च कर दिए हैं, जो Sound by Bose के साथ आते हैं. पहले इस तरह का फीचर हमने Noise की Master series में देखा था, लेकिन अब मार्केट में एक और दमदार ऑप्शन जुड़ गया है. इन ईयरबड्स को सबसे पहले MWC 2026 में दिखाया गया था और अब ये भारत में भी खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे.

अगर आप ऐसा ईयरबड्स ढूंढ रहे हैं जिनमें हाई रेजोल्यूशन ऑडियो सपोर्ट हो, एक्टिव नॉइस कैंसलेशन (ANC) मिले और बैटरी भी लंबी चले (करीब 40 घंटे तक), तो Motorola के ये नए ईयरबड्स आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. आइए इसके प्राइस और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं.

Moto Buds 2 Plus की कितनी कीमत है?

Moto Buds 2 Plus की कीमत ₹5,999 रखी गई है. अगर आप इन्हें खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये 8 मई से Flipkart, motorola.in और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर आसानी से उपलब्ध होंगे. कलर ऑप्शन की बात करें तो ये आपको Pantone Cool White और Pantone Silhouette जैसे स्टाइलिश शेड्स में मिल जाएंगे.

Moto Buds 2 Plus के फीचर 

Moto Buds 2 Plus में 11mm का डायनामिक (dynamic) ड्राइवर और नोल्स बैलेंस्ड आर्मेचर (Knowles balanced armature) का ड्यूल-ड्राइवर सेटअप दिया गया है. इसका मतलब ये है कि इसमें बास (bass) और मिड्स/हइस को अलग-अलग संभाला जाता है. इससे साउंड ज्यादा साफ और डिटेल्ड सुनाई देता है. खासकर वोकल्स (vocals) काफी क्लियर मिलते हैं.

इसके अलावा इसमें आपको LHDC सपोर्ट भी मिलता है. इससे आप हाई बिटरेट में वायरलेस ऑडियो का मजा ले सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपके पास एक कंपैटिबल डिवाइस होना जरूरी है, जो आमतौर पर कुछ चुनिंदा Android फोन्स में ही मिलता है. अगर आप नॉइज कैंसलेशन चाहते हैं, तो इनमें 55dB ANC सपोर्ट दिया गया है. ये खासकर लो-फ्रीक्वेंसी शोर जैसे ट्रैफिक की आवाज या AC की हल्की गूंज को काफी हद तक कम करने में मदद करता है.

ANC ऑन हो तो आपको करीब 6 से 7 घंटे का बैटरी बैकअप मिल जाता है. जबकि ANC ऑफ करने पर ये बढ़कर लगभग 9 घंटे तक चला जाता है. कंपनी का दावा है कि कुल मिलाकर इसका टोटल प्लेबैक टाइम करीब 40 घंटे तक पहुंच सकता है. अगर बैटरी खत्म होने लगे तो भी चिंता की बात नहीं है. सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर आपको लगभग 2 घंटे का प्लेबैक मिल जाता है.

कॉलिंग के लिए इसमें 6 माइक्रोफोन वाला सेटअप दिया गया है, जिसमें ENC (Environmental Noise Cancellation) और हाई SNR (Signal-to-Noise Ratio) सपोर्ट मिलता है.

इसमें Spatial Audio का सपोर्ट, Bluetooth 6.0 कनेक्टिविटी, और IP54 रेटिंग मिलता है. इसके अलावा इसमें ड्यूल कनेक्शन और ऑडियो शेयरिंग जैसे फीचर्स भी हैं. Wear detection और touch controls इसे और भी स्मार्ट और आसान बनाते हैं.

सबसे खास बात है Moto AI सपोर्ट, जो आपके नोटिफिकेशन्स का स्मार्ट समरी बनाता है, पेंडिंग नोटिफिकेशन को आसान भाषा में समझाता है, मीटिंग रिकॉर्डिंग को ट्रांसक्राइब करता है, रिमाइंडर सेट करने में मदद करता है और यहां तक कि लाइव ट्रांसलेशन जैसी सुविधाएं भी देता है.

यह भी पढ़ें: Nothing के इन तीन स्मार्टफोन्स की कीमतों में हुआ इजाफा, खरीदने से पहले जानें नई प्राइस

Previous article सपनों की बारात… कीचड़ में फंसी राह : दूल्हा बाइक से निकला, सिस्टम हुआ बेनकाब
Next article लखीसराय से होगा ”अध्ययन वीर” का चयन : निमेष शुक्ला
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel