[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology MWC 2024 : AI से लेकर 6G तक, मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में दिखेगी इन खास प्रोडक्ट्स की झलक

MWC 2024 : AI से लेकर 6G तक, मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में दिखेगी इन खास प्रोडक्ट्स की झलक

0
MWC 2024 : AI से लेकर 6G तक, मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में दिखेगी इन खास प्रोडक्ट्स की झलक

Mobile World Congress MWC 2024 : दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी शो में से एक मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) के 2024 एडिशन की शुरुआत आज से हो चुकी है. यह इवेंट स्पेन के खूबसूरत शहर बार्सिलोना में आयोजित किया जा रहा है. इस इवेंट में टेक्नोलॉजी से जुड़े कई बड़े ऐलान किये जाने की उम्मीद है. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लेकर 6जी टेक्नोलॉजी तक के लिए बहुत कुछ देखने को मिलेगा. मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में दुनियाभर के टेक दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं.

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस को लेकर अब तक जो रिपोर्ट्स सामने आयी हैं, उनके मुताबिक इस बार के टेक इवेंट में एआई, 6जी टेक्नोलॉजी के साथ ही साथ ट्रांसपेरेन्ट लैपटॉप, वनप्लस वॉच 2, फोल्डेबल फोन जैसे डिवाइसेज पेश किये जा सकते हैं. MWC 2024 में इस बार किन प्रोडक्ट्स पर नजर रहेगी, आइए जानते हैं- HONOR मैजिक 6 सीरीज का टीजर जारी, MWC इवेंट में एंट्री, देखें इस फोन की पहली झलक

Xiaomi ने कई प्रोडक्ट के साथ एक नयी स्मार्टवॉच के लॉन्च का टीजर भी जारी किया है. कंपनी ने हालांकि अभी तक नाम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक्स से पता चला है कि स्नैपड्रैगन W5 प्लस जेन 1 SoC और WearOS के साथ Xiaomi Watch 2 को इवेंट में पेश किया जा सकता है.

Honor का नया फोन भी इस एन्युअल टेक इवेंट में लॉन्च किया जाना है. माना जा रहा है कि इस बार ऑनर अपना नया फोन मैजिक 6 प्रो पेश करेगा. यह कंपनी का सबसे पतला फोल्डेबल डिवाइस हो सकता है. इसके साथ ही, कंपनी Magic V2 RSR को भी पेश करेगी, जो पोर्शे डिजाइन के साथ आ सकता है. क्या है MWC इवेंट? जिसमें टेक कंपनियां लेती हैं हिस्सा, जानें यहां

Transparent Laptop & Rollable Phone : मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में इस बार लेनोवो ट्रांसपेरेन्ट लैपटॉप कॉन्सेप्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. इवान ब्लास ने हाल ही में ट्रांसपेरेन्ट डिवाइस की पेशकश की है और इसकी इमेज शेयर की है. इस लैपटॉप में OLED से बने कवर डिस्प्ले और ट्रांसपेरेन्ट डेक मिल सकता है. इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि MWC2024 में इस बार इवेंट में रोलेबल फोन भी लॉन्च किया जाएगा.

OnePlus और Nothing की तरफ से भी MWC 2024 में कुछ खास प्रोडक्ट्स लॉन्च होने की उम्मीद है. पिछले साल के इवेंट में वनप्लस की लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी पेश की गई थी, ऐसे में देखना है कि कंपनी इस साल कौन-सा प्रोडक्ट इस इवेंट में लॉन्च करती है. वहीं, Nothing का नया फोन नथिंग फोन 2a इस इवेंट के बाद लॉन्च होने जा रहा है. लेकिन ऐसी चर्चा है कि नयी टेक कंपनी 27 फरवरी को इवेंट में कुछ खास ऐलान करेगी.

Xiaomi Car कार भी MWC 2024 में लॉन्च की जा सकती है. Xiaomi ने X पर एक टीजर रिलीज किया है. इससे पता चलता है कि इवेंट में एक कार शोकेस की जाएगी. ऐसा माना जा रहा है कि यह नयी SU7 इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसकाे चीनी कंपनी शाओमी ने हाल ही में अपने डोमेस्टिक मार्केट में पेश किया था.

1.MWC 2024 कब और कहाँ आयोजित हो रहा है?

MWC 2024 का आयोजन 2024 में स्पेन के बार्सिलोना में हो रहा है.

2. इस इवेंट में कौन-कौन से नए उत्पादों की घोषणा की जा सकती है?

इस इवेंट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 6जी टेक्नोलॉजी, ट्रांसपेरेन्ट लैपटॉप, वनप्लस वॉच 2, और फोल्डेबल फोन जैसे उत्पादों की घोषणा की जा सकती है.

3. Xiaomi ने इस इवेंट में किस प्रकार के उत्पाद पेश करने की योजना बनाई है?

Xiaomi ने नई स्मार्टवॉच और संभावित रूप से अपनी इलेक्ट्रिक कार (SU7) पेश करने का टीजर जारी किया है.

4. Honor का कौन सा नया फोन इस इवेंट में लॉन्च होने वाला है?

Honor का नया फोन Magic 6 प्रो और Magic V2 RSR इस इवेंट में लॉन्च होने की उम्मीद है.

5. लेनोवो कौन सा नया उत्पाद पेश करने की योजना बना रहा है?

लेनोवो इस इवेंट में एक ट्रांसपेरेन्ट लैपटॉप कॉन्सेप्ट पेश करने की योजना बना रहा है, जिसमें OLED डिस्प्ले और ट्रांसपेरेन्ट डेक शामिल हो सकते हैं.

Previous article Anant Ambani wedding : अनंत अंबानी की शादी से पहले नीता अंबानी ने कहा-जय श्रीकृष्ण
Next article जानें भारत के सबसे स्वच्छ गांव के बारे में
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel