[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Microwave Warning Signs: माइक्रोवेव देने लगे ये 5 संकेत तो आज ही करवा लें सर्विस, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Microwave Warning Signs: माइक्रोवेव देने लगे ये 5 संकेत तो आज ही करवा लें सर्विस, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

0
Microwave Warning Signs: माइक्रोवेव देने लगे ये 5 संकेत तो आज ही करवा लें सर्विस, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
Microwave Warning Signs (Photo-AI Generated)

Microwave Warning Signs: माइक्रोवेव हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना देते हैं. चाहे बचे हुए खाने को दोबारा गर्म करना हो या कुछ ही मिनटों में सब्जियां स्टीम करनी हों इसके रहते ये काम फटाफट हो जाते हैं. लेकिन क्योंकि ये बिना शोर-शराबे के चुपचाप काम करते रहते हैं, कई बार लोग छोटी-छोटी दिक्कतों को तब तक नहीं देखते जब तक वो बड़ी समस्या न बन जाएं.

कुछ परेशानी पहली नजर में मामूली लग सकती है, लेकिन इन्हें अनदेखा करने पर इलेक्ट्रिकल फॉल्ट, पार्ट खराब होना या कभी-कभी आग लगने का खतरा भी हो सकता है. हम आपको माइक्रोवेव के कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि इन्हें अनदेखा करने से खतरा बढ़ सकता है. आइए जानते हैं.

जला-जला सा बदबू आना

अगर माइक्रोवेव से तेज जली हुई बदबू आने लगे, तो ये साफ संकेत है कि कुछ गड़बड़ है. कई बार सिर्फ खाना ज्यादा गर्म होकर जल जाता है, लेकिन अगर ये बदबू मशीन के बॉडी, वायरिंग या वेंट्स से आ रही है, तो तुरंत उसे बंद कर दें. ऐसे ही चालू रखेंगे तो अंदर का टेम्परेचर बढ़कर पार्ट्स पिघला सकता है या आग भी लग सकती है.

अजीब आवाजें आना

एक ठीक से चलने वाला माइक्रोवेव हल्की और एक जैसी आवाज करता है. लेकिन अगर अचानक खड़खड़ाहट, तेज भनभनाहट, रैटलिंग या चीख जैसी तेज आवाजें आने लगें, तो इसे नजरअंदाज मत करें. इसका कारण ढीले पार्ट्स, खराब मोटर या कोई इलेक्ट्रिकल दिक्कत हो सकती है. ऐसे में माइक्रोवेव चलाते रहना मैगन्ट्रॉन, फैन या प्लेट मोटर को नुकसान पहुंचा सकता है.

चिंगारियां या छोटी-छोटी फ्लेम्स आना

अगर गलती से माइक्रोवेव में फॉइल या कोई धातु की चीज जैसे चम्मच रह जाए, तो चिंगारियां उठ सकती हैं. लेकिन अगर बिना किसी मेटल चीज के भी चिंगारियाक्ष दिखें, तो ये अंदरूनी खराबी का संकेत हो सकता है. अगर चिंगारी बार-बार दिखे या धुआं उठता रहे, तो माइक्रोवेव का इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें.

खाना जरूरत से ज्यादा जल्दी गर्म होना

अगर आपका खाना अचानक ही बहुत तेज गर्म होने लगे या तुरन्त उबलकर बाहर आने लगे, तो ये अच्छी बात नहीं बल्कि यह खराबी का साफ संकेत है. हो सकता है कंट्रोल बोर्ड या मैग्नेट्रॉन गड़बड़ कर रहा हो और माइक्रोवेव अनियमित पावर पर चल रहा हो. इससे जलने का खतरा तो है ही, साथ ही कुछ खाने में दबाव बढ़ने से वो फट भी सकता है.

बटन काम न करना या डिस्प्ले का गड़ब होना

अगर टच पैनल झिलमिला रहा है, डिस्प्ले बहुत हल्का दिख रहा है, या बटन दबाने पर रिस्पॉन्स नहीं दे रहे हैं, तो ये सिर्फ परेशानी नहीं बल्कि अंदर किसी दिक्कत का संकेत भी हो सकता है. हो सकता है कि कीपैड सर्किट खराब हो या अंदर की वायरिंग ढीली हो. कई बार कुछ मिनट के लिए प्लग निकाल देने से कंट्रोल बोर्ड रीसेट हो जाता है, लेकिन अगर दिक्कत बार-बार आए, तो कीपैड को जोर से दबाकर ठीक करने की कोशिश न करें. खराब सर्किट कभी-कभी स्पार्क या शॉर्ट का कारण बन सकता है.

यह भी पढ़ें: Microwave में स्टील और एल्युमिनियम के बर्तन में खाना क्यों नहीं गर्म करना चाहिए? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

यह भी पढ़ें: माइक्रोवेव में भूल कर भी ना रखें ये 5 चीजें, वरना मोहल्ले में चिल्लाते फिरेंगे ‘बचाओ-बचाओ आग लग गयी’

Previous article Coconut Water Side Effects: किन लोगों को नहीं करना चाहिए नारियल पानी का सेवन, इन बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा
Next article Chanakya Niti में छिपे है सफलता के रहस्य – मेहनत के साथ जरूरी है ये 2 चीजे
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel