[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Windows 11 में अब एक साथ कनेक्ट हो सकेंगे दो Bluetooth डिवाइस, Microsoft ला रहा नया फीचर

Windows 11 में अब एक साथ कनेक्ट हो सकेंगे दो Bluetooth डिवाइस, Microsoft ला रहा नया फीचर

0
Windows 11 में अब एक साथ कनेक्ट हो सकेंगे दो Bluetooth डिवाइस, Microsoft ला रहा नया फीचर
माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 11

अब Windows 11 यूजर्स अपने लैपटॉप या PC में अपने दोस्तों के साथ मूवी और भी मजे से देख सकेंगे. क्योंकि, Microsoft विंडोज 11 के लिए Shared Audio नाम के फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. माइक्रोसॉफ्ट के इस नए फीचर में यूजर्स एक ही लैपटॉप और पीसी में एक साथ दो ब्लूटूथ डिवाइस कनेक्ट कर सकेंगे और ऑडियो स्ट्रीम का मजा ले सकेंगे. सबसे खास बात तो यह है कि इसके लिए यूजर्स को किसी तरह के केबल या कनेक्टर जैसे एक्सेसरीज की जरूरत नहीं पड़ेगी. वहीं, माइक्रोसॉफ्ट का ये नया फीचर फिलहाल डेवलपर्स और बीटा चैनल्स के लिए विंडोज 11 इनसाइडर प्रीव्यू बिल्ड 26220.7051 में उपलब्ध है.

कैसे काम करेगा Microsoft का नया फीचर?

Microsoft का नया Shared Audio फीचर Bluetooth LE Audio (Low Energy Audio) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा. जिससे यूजर्स एक ही लैपटॉप या पीसी में दो अलग-अलग ब्लूटूथ, ईयरबड या हेडफोन डिवाइस को कनेक्ट कर सकेंगे और अपने फ्रेंड या किसी के साथ भी मूवी, फिल्म और गेम का मजा ले सकेंगे. इस फीचर के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला Bluetooth LE ऑडियो एनर्जी एफिशिएंट, लोवर लेटेंसी और बेहतर बैटरी लाइफ के साथ बढ़िया ऑडियो क्वालिटी ऑफर करेगा.

किन डिवाइसों को सपोर्ट करेगा यह फीचर

इस फीचर के लिए यूजर्स के पास सर्फेस लैपटॉप और सर्फेस प्रो (Snapdragon X मॉडल) सहित एक Copilot+ सपोर्ट करने वाला लैपटॉप या पीसी होना चाहिए. साथ ही ऑडियो एक्सेसरीज का एडवांस्ड सेट (Samsung Galaxy Buds 2 Pro, Buds 3 series और Sony’s WH-1000XM6) होना चाहिए, जो Bluetooth LE ऑडियो का सपोर्ट करता हो. हालांकि, पूरी तरह से ऑफिशियली रोलआउट होने के बाद Microsoft और भी कई डिवाइसों के लिए सपोर्ट एड करने की योजना बना रहा है.

कैसे ट्राई करें फीचर?

  • लैपटॉप/पीसी के Settings में Bluetooth और Devices में जाकर चेक करें कि आपका लैपटॉप या पीसी Bluetooth LE Audio को सपोर्ट करता है या नहीं.
  • इसके बाद अपने Copilot+ डिवाइस को Windows Insider Program (डेव या बीटा चैनल) में एनरॉल करें.
  • 26220.7051 बनाने के लिए अपडेट करें.
  • दो LE ऑडियो-एनेबल्ड हेडफ़ोन या ईयरबड कनेक्ट करें.
  • ऑडियो शेयर करने के लिए Quick Settings Menu के जरिए Shared Audio इनेबल करें.

यह भी पढ़ें: OxygenOS 16 Update India में शुरू, OnePlus 13 और 13s को मिला Android 16 वाला नया Software

यह भी पढ़ें: इस नवंबर भारत में आ रहा iQOO 15, OriginOS 6 सपोर्ट के साथ मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर

Previous article Bihar Election 2025: ‘पहले की सरकार फालतू थी, बहुत बुरा हाल था’, भागलपुर में सीएम नीतीश लालू-राबड़ी शासनकाल पर भड़के
Next article Bihar Election 2025: पटना में शिक्षा का एजेंडा अब भी हाशिए पर, बांकीपुर से लेकर मसौढ़ी तक युवाओं के सपनों को नहीं मिल पाया मंच
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel