[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Microsoft Outlook Down : माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक डाउन, टेंशन में यूजर

Microsoft Outlook Down : माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक डाउन, टेंशन में यूजर

0
Microsoft Outlook Down : माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक डाउन, टेंशन में यूजर
माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक डाउन

Microsoft Outlook Down : दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक डाउन हो गया. इसकी सेवाएं ठप हो गई. इससे यूजर को परेशानी का सामना करना पड़ा. हजारों यूजर के Microsoft Outlook अकाउंट लॉक हो गए. देर रात X पर इस समस्या को लेकर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे थे. Microsoft 365, Outlook, Excel और PowerPoint जैसी सेवाओं  को मैनेज करता है. उसने कहा, “हमने कारण का पता लगा लिया है. इसे ठीक किया जा रहा है.”

https://twitter.com/michaelbabraha/status/1895945132261982372

इसके कुछ देर बाद Microsoft 365 Status ने एक्स पर लिखा– जिस कोड की वजह से परेशानी आ रही थी, उसे वापस ले लिया गया है. अब यूजर को परेशानी नहीं होगी.

डाउनडिटेक्टर के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक, माइक्रोसॉफ्ट एक्सचेंज, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स, माइक्रोसॉफ्ट 365 और माइक्रोसॉफ्ट एज़्योर देर रात लगभग 2 बजे (IST) डाउन हो गए. 37,000 से ज्यादा यूजर अपने आउटलुक अकाउंट से लॉक हो गए, जबकि 24,000 Microsoft 365 सेवा तक नहीं पहुंच पाए. लगभग 150 यूजर ने पुष्टि की कि उनके टीम अकाउंट एक्सेस नहीं हो पा रहे थे.

पिछले कुछ दिनों से आ रही है समस्या

पिछले कुछ दिनों से माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक यूजर अपने अकाउंट तक पहुंचने में समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं. 2023 और 2024 में, टेक दिग्गज ने बड़े पैमाने पर आउटेज का अनुभव किया, जिसे उस समय ठीक करने में घंटों लग गए.

एमएस आउटलुक क्या है?

एमएस आउटलुक एक पर्सनल इंफॉर्मेशन मैनेजर है. इसे 1997 में माइक्रोसॉफ्ट द्वारा पेश किया गया था. इसे बाद में एमएस ऑफिस सूट के एक भाग के रूप में शामिल किया गया. यह मुख्य रूप से एक ईमेल क्लाइंट है.

Previous article Anupama Spoiler: माही का षड्यंत्र- मोटी बा की चाल हुई फेल, प्रेम और राही की शादी की पहली तसवीर आई सामने
Next article उत्तराखंड हिमस्खलन में बिहार के 11 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, कटिहार का लड्डू अब भी लापता
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel