[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Microsoft अब चाहता है कि आप अपने कंप्यूटर से बात करें, AI करेगा सारा कंट्रोल

Microsoft अब चाहता है कि आप अपने कंप्यूटर से बात करें, AI करेगा सारा कंट्रोल

0
Microsoft अब चाहता है कि आप अपने कंप्यूटर से बात करें, AI करेगा सारा कंट्रोल
Microsoft का बड़ा कदम: अब “Hey Copilot” बोलते ही PC करेगा सारा काम

Microsoft अब Windows को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहा है. Windows 10 को अलविदा कहते हुए और Windows के 40 साल पूरे होने पर कंपनी ने अपना ध्यान AI PC की दिशा में मोड़ लिया है. यानी अब आपका कंप्यूटर सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि आपका बोलने-सुनने वाला AI साथी बनने जा रहा है.

Windows 11 में Hey Copilot फीचर

Microsoft अब Windows 11 में ऐसा फीचर ला रहा है जिससे यूजर अपने पीसी से सीधे बात कर सकेंगे. बस कहना होगा Hey Copilot! और AI तुरंत एक्टिव हो जाएगा. कंपनी का कहना है कि अब वॉइस तीसरा इनपुट बन जाएगा, जैसे अभी कीबोर्ड और माउस हैं. यानी अब आप सिर्फ बोलकर अपने कंप्यूटर से काम करा पाएंगे.

Copilot Vision और Voice फीचर्स

Windows 11 में नया Copilot Vision फीचर आपके स्क्रीन पर क्या चल रहा है, उसे देख सकता है और उस पर काम कर सकता है. जैसे- किसी ऐप का इस्तेमाल कैसे करें, कोई डॉक्यूमेंट समझना हो या फोटो एडिट करनी हो, Copilot आपको स्टेप-बाय-स्टेप गाइड करेगा. इसके साथ ही Copilot Actions भी आ रहा है, जिससे AI खुद से आपके दिये गए टास्क पूरे कर सकेगा, जैसे फोटो एडिट करना या फोल्डर मैनेज करना.

सुरक्षा और भरोसे की चुनौती

हालांकि Microsoft का दावा है कि यह फीचर पूरी तरह opt-in रहेगा यानी आपकी अनुमति के बिना AI कुछ नहीं देखेगा. लेकिन Recall फीचर की विवादित यादें अभी भी लोगों के मन में ताजा हैं. इसलिए कंपनी के लिए लोगों का भरोसा जीतना आसान नहीं होगा.

”मीट द कंप्यूटर यू कैन टॉक टू” (Meet the computer you can talk to)

Microsoft अब अपने नये टीवी ऐड्स के जरिये AI PC कॉन्सेप्ट को प्रमोट कर रहा है. टैगलाइन है Meet the computer you can talk to.

कंपनी चाहती है कि Windows 11 अब सिर्फ एक सॉफ्टवेयर नहीं, बल्कि ऐसा स्मार्ट साथी बने जो आपकी जरूरतें समझे और खुद से एक्शन ले सके.

AI इमेज जेनरेशन टूल्स की जंग: Microsoft, Google, OpenAI और xAI में कौन है सबसे आगे?

Windows 10 का सपोर्ट खत्म, Windows 11 में कैसे अपग्रेड करें अपना PC? जानिए पूरा तरीका

AI अपग्रेड और पावर मैनेजमेंट के साथ आया Windows 11 का 24H2 अपडेट, जानें इंस्टॉल करने का पूरा प्रोसेस

Windows 11 का यह एडिशन बंद कर रही माइक्रोसॉफ्ट, आपके कंप्यूटर पर इसका क्या असर होगा?

Previous article जनसुराज से बबलू सोरेन ने नामांकन पत्र भरा
Next article मालगाड़ी से कटकर अज्ञात महिला की मौत
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel