[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Meta Down : व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक डाउन, ChatGPT भी नहीं करने लगा काम, यूजर्स परेशान

Meta Down : व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक डाउन, ChatGPT भी नहीं करने लगा काम, यूजर्स परेशान

0
Meta Down : व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक डाउन, ChatGPT भी नहीं करने लगा काम, यूजर्स परेशान
व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक डाउन

Meta Down : दुनियाभर में मेटा का सर्वर डाउन हो गया. इससे यूजर्स काफी देर परेशान रहे. मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक यूजर्स आउटेज का सामना करते नजर आए. यूजर्स व्हाट्सएप पर मैसेज भेज तो रहे थे लेकिन जा नहीं पा रहा था. इसी तरह मैसेज भी नहीं मिल पा रहा था. इंस्टा और एफबी पर फीड अपलोड होने में यूजर्स को दिक्कत आ रही थी.

दुनियाभर में बीती रात मेटा का सर्वर डाउन हुआ जिससे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और थ्रेड यूजर्स को बड़े पैमाने पर आउटेज का सामना करना पड़ा. भारत में रात 11 बजे के करीब यूजर्स मेटा प्लेटफॉर्म्स के आउटेज को लेकर शिकायतें करने लगे. पॉपुलर चैटबॉट ChatGPT और OpenAI के API और Sora video जेनेरेटर प्लेटफॉर्म्स पर भी लोग घंटों परेशान होते रहे. डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर के 74% यूजर ने चैटजीपीटी के साथ समस्याओं के संबंध में बताया.

Read Also : Meta पर लगी 80 करोड़ यूरो की पेनाल्टी, Facebook Marketplace से जुड़ा है मामला

व्हाट्सऐप के अलावा, इंस्टाग्राम, फेसबुक और थ्रेड का स्वामित्व भी मेटा के पास ही है. इन चारों ही फेमस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के यूजर्स को करीब घंटे भर परेशान रहे. करीब रात 2 बजे के आसपास मेटा का आउटेज ठीक हो सका. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मेटा प्लेटफॉर्म्स के आउटेज को लेकर मीम लोग शेयर करने लगे. मेटा डाउन और मार्क जुकरबर्ग एक्स पर ट्रेंड करने लगा था. यूजर्स मीम्स, वीडियो और ओपिनियन के जरिए मेटा और जुकरबर्ग को ट्रोल करते दिखे.

मेटा की ओर से एक्स पर एक बयान जारी किया गया. इसमें कहा गया कि कंपनी अपनी सर्विसेज के ग्लोबल आउटेज से अवगत है. व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम को रिस्टोर करने के लिए काम किया जा रहा है.

Previous article JMMSY: हेमंत सोरेन सरकार ने मंईयां के लिए खोला खजाना, अनुपूरक बजट का आधा से ज्यादा पैसा ‘मंईयां सम्मान योजना’ को
Next article 3 महाद्वीप के 6 देशों में होगा 2030 का फुटबॉल वर्ल्ड कप, 2034 में एशिया में होगी वापसी, फीफा ने किया ऐलान
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel