[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Meta AI का अपडेट आया, Llama 3 के साथ मिला अपग्रेड

Meta AI का अपडेट आया, Llama 3 के साथ मिला अपग्रेड

0
Meta AI का अपडेट आया, Llama 3 के साथ मिला अपग्रेड

Meta AI Llama 3 Upgrade: मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के स्वामित्व वाली फेसबुक (Facebook) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने अपना लार्ज लैंग्वेज मॉडल लामा 3 (Llama 3) का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है. यह नया मॉडल मेटा एआई (Meta AI) असिस्टेंट को नयी शक्ति प्रदान करेगा, जो प्रश्नों के उत्तर दे सकता है और कई काम कर सकता है.

मेटा के ऐप्स पर आयेगा अपडेट

Meta अपने प्लैटफॉर्म पर अपनी AI सेवाओं का दायरा बढ़ाने के लिए कई तरह की बड़ी तैयारियां कर रहा है. मेटा ने अपने एआई चैटबॉट को अपने लेटेस्ट लार्ज लैंग्वेज मॉडल, लामा 3 के साथ अपग्रेड किया है और अब वह इसे कई देशों में अपने चार प्रमुख ऐप्स- फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के सर्च बार में रोल-आउट कर रही है. इसके साथ ही, कंपनी ने नये फीचर्स भी जारी किये हैं.

AI Tool In Whatsapp: AI बदल देगा व्हाट्सएप की दुनिया!

मेटा एआई की अमेरिका से पिछले साल हुई शुरुआत

मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने सबसे पहले मेटा एआई को पिछले साल अमेरिका में लॉन्च किया. अब कंपनी ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, घाना, जमैका, मलावी, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा, जाम्बिया और जिम्बाब्वे सहित एक दर्जन से अधिक देशों में अंग्रेजी भाषा में चैटबॉट का विस्तार कर रही है.

मेटा एआई का लक्ष्य सबसे बुद्धिमान एआई असिस्टेंट होना

मेटा एआई के लार्ज लैंग्वेज मॉडल लामा 3 का नया वर्जन लॉन्च करते हुए मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि मेटा एआई का लक्ष्य सबसे बुद्धिमान एआई असिस्टेंट होना है, जिसे लोग दुनियाभर में स्वतंत्र रूप से उपयोग कर सकें. लामा 3 का इस्तेमाल हमें मूल रूप से ऐसा महसूस कराता है, जैसे हम वहां मौजूद हैं.

Alexa ने बंदरों के झुंड से बचायी मासूम बच्चियों की जान, काम आयी यूजर की सूझबूझ

Previous article आज आएगा जैक बोर्ड दसवीं का परिणाम, यहां से कर सकेंगे चेक
Next article Aaj Ka Love Rashifal 19 April 2024: आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा, जानें मेष से मीन तक का राशिफल
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel