[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Instagram पर AI से लिखे जाएंगे कमेंट्स! Meta कर रहा नया फीचर टेस्ट

Instagram पर AI से लिखे जाएंगे कमेंट्स! Meta कर रहा नया फीचर टेस्ट

0
Instagram पर AI से लिखे जाएंगे कमेंट्स! Meta कर रहा नया फीचर टेस्ट
Meta Testing AI-Generated Comments on Instagram / Ai Image Representational

Meta AI News – Meta Testing AI-Generated Comments on Instagram: Meta एक बार फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के साथ नया प्रयोग कर रहा है, और इस बार बदलाव Instagram पर दिखेगा! कंपनी एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिसमें AI यूजर्स के लिए पोस्ट्स पर ऑटोमैटिक कमेंट सजेस्ट करेगा. Meta का मानना है कि यह फीचर बातचीत को आसान बनाएगा, लेकिन कई यूजर्स इसे अनावश्यक और अनऑथेंटिक मान रहे हैं. तो, यह नया AI फीचर कैसे काम करेगा? क्या यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा? और लोग इस पर क्या प्रतिक्रिया दे रहे हैं? आइए, जानते हैं पूरी जानकारी!

Meta AI News : कैसे काम करेगा यह फीचर?

इस फीचर का पता सोशल मीडिया फीचर्स पर नजर रखने वाले Jonah Manzano ने लगाया. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिखाया गया कि Instagram पर किसी पोस्ट के नीचे “Write with Meta AI” का ऑप्शन आ रहा है.
जब कोई यूजर इस ऑप्शन पर क्लिक करेगा, तो Meta AI फोटो को स्कैन करके तीन ऑटोमैटिक कमेंट के सुझाव देगा. उदाहरण के लिए, अगर किसी फोटो में कोई व्यक्ति लिविंग रूम में बैठा मुस्कुरा रहा है, तो AI कुछ इस तरह के सुझाव देगा:
“Cute living room setup” (प्यारा लिविंग रूम सेटअप)
“Love the cozy atmosphere” (कोज़ी माहौल बहुत अच्छा लग रहा है)
“Great photo shoot location” (फोटोशूट के लिए बढ़िया जगह)
अगर यूजर को ये कमेंट पसंद नहीं आते, तो वह “Refresh” बटन दबाकर नये सुझाव ले सकता है.

Meta AI News: मेटा का बयान

Meta के एक प्रवक्ता ने TechCrunch को बताया कि कंपनी अपने ऐप्स में Meta AI के और भी फीचर्स टेस्ट कर रही है. अभी यह फीचर सिर्फ टेस्टिंग स्टेज में है और इसे सभी के लिए कब रोलआउट किया जाएगा, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है.

Meta AI News : यूजर्स की प्रतिक्रिया

हालांकि, कई यूजर्स इस फीचर से खुश नहीं हैं. उनका कहना है कि Instagram पर असली और दिल से लिखे कमेंट्स की अहमियत है. AI से बने कमेंट्स नकली और फॉर्मल लग सकते हैं.
Meta पहले भी Facebook पर AI से कमेंट जनरेट करने के फीचर का टेस्ट कर चुका है, लेकिन यूजर्स इसे ज्यादा पसंद नहीं कर रहे. ऐसे में देखना होगा कि यह फीचर Instagram पर कितना सफल होता है और इसे आगे रोलआउट किया जाता है या नहीं.

यह भी पढ़ें: WhatsApp Banned Accounts: क्यों बैन होता है कोई अकाउंट और कैसे बचें इससे?

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता व्हाट्सऐप चैट अनलॉक करने का तरीका, जानेगा तो कहलाएगा स्मार्ट

Previous article Kunal Kamra Row : कुणाल कामरा को किसने दी सुपारी! आया एकनाथ शिंदे का रिएक्शन
Next article बिहार के डाकघरों में 580 आधार सेंटर, 365 हैं कई माह से बंद
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel