[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology पिछले महीने ही लॉन्च हुए OnePlus 15 पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, देर की तो मौका निकल जाएगा हाथ से

पिछले महीने ही लॉन्च हुए OnePlus 15 पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, देर की तो मौका निकल जाएगा हाथ से

0
पिछले महीने ही लॉन्च हुए OnePlus 15 पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, देर की तो मौका निकल जाएगा हाथ से
वनपल्स 15

OnePlus 15 Price: अगर आप OnePlus लवर हैं और OnePlus 15 खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट आपका साथ नहीं दे रहा, तो फिर खुश हो जाइए. क्योंकि, आपके पास मौका है इस मॉडल को सस्ते में खरीदने का. जी हां, कंपनी अपने इस लेटेस्ट मॉडल पर अच्छा-खासा डिस्काउंट दे रहा है, जिससे आप अप्लाई कर इस नये नवेले मॉडल को लॉन्च प्राइस से भी कम में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं फिर इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में.

मिल रहा 4000 तक का डिस्काउंट

OnePlus 15 पर कंपनी 4000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है. इस डिस्काउंट का फायदा आप Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर उठा सकते हैं. ऐसे में 4000 रुपये के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के साथ आप इस मॉडल के बेस वेरिएंट 12GB+256GB को 72,999 रुपये की जगह 68,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस ऑफर का फायदा आप ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon या फिर कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं.

वनपल्स 15 पर मिल रहा डिस्काउंट
वनपल्स 15 पर मिल रहा डिस्काउंट

EMI का भी मिल रहा ऑप्शन

अगर आप EMI पर इस मॉडल को खरीदना चाहते हैं, तो आपको No-Cost EMI का ऑप्शन भी मिलेगा. ऐसे में आप 11,500 रुपये के 6 महीने EMI पर इस मॉडल को खरीद सकते हैं. साथ ही ICICI, HDFC, Axis बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन सेलेक्ट करने पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा.

मिलेगा एक्सचेंज ऑफर का फायदा

OnePlus 15 पर एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी मिल रहा है. ऐसे में अगर आप अपने किसी पुराने मॉडल को एक्सचेंज कर OnePlus 15 खरीदते हैं, तो आपको यह मॉडल और भी सस्ते में मिलेगा. हालांकि, एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने मॉडल के ब्रांड और उसकी कंडीशन पर डिपेंड करती है. ऐसे में कंपनी के ऑफिशियल साइट पर जाकर एक्सचेंज ऑफर के बारे में चेक कर सकते हैं.

OnePlus 15 की खासियत

डिस्प्ले: OnePlus 15 में 165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड सपोर्ट के साथ 6.78 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. कंपनी का दावा है कि गेमिंग से लेकर स्क्रॉलिंग तक यह डिस्प्ले अल्ट्रा स्मूद रिस्पॉन्स ऑफर करेगा.

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, OnePlus 15 के बैक पैनल में डिटेलमैक्स इंजन और OIS सपोर्ट के साथ 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं, फ्रंट में 32MP Sony IMX709 RGBW सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसके अलावा,वीडियोग्राफी के लिए 4K 120fps डॉल्बी विजन रिकॉर्डिंग, LOG फॉर्मेट सपोर्ट और रियलटाइम LUT प्रिव्यू मिलेंगे.

प्रोसेसर: वनपल्स 15 में लेटेस्ट और पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे Adreno 840 GPU के साथ जोड़ा गया है. ऐसे में गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक में यह फास्ट, स्मूद और टॉप-टियर परफॉर्मेंस ऑफर करेगा. यह मॉडल Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करेगा और Google Gemini के साथ प्लस माइंड इंटीग्रेशन सहित कई नए AI-पावर्ड फीचर्स के साथ आता है. इतना ही नहीं, इसमें Cryo-Velocity Cooling System के साथ 5731mm² 3D वेपर कूलिंग चेंबर भी दिया गया है.

बैटरी: OnePlus 15 में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ सिलिकॉन नैनोस्टैक बैटरी 7300mAh की बड़ी बैटरी दी है. यानी कि परफॉर्मेंस के साथ-साथ बैटरी बैकअप और चार्जिंग स्पीड दोनों में यह फोन अपने यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देगा.

यह भी पढ़ें: OnePlus 15R Review: जानिए क्यों कहा जा रहा इसे फ्लैगशिप किलर

यह भी पढ़ें: iPhone 17 से सस्ते में OnePlus 15 दे रहा प्रीमियम वाला मजा, कैमरा से लेकर परफॉर्मेंस तक दिखेगा अंतर

Previous article Numerology: तेज दिमाग और शानदार भाग्य के साथ जन्म लेते हैं इस मूलांक के लोग, सफलता खुद चलकर आती है इनके पास 
Next article भारत के लिए खुशखबरी, 1 जनवरी 2026 से ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उत्पाद ड्यूटी-फ्री
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel