[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology ₹40000 से कम में मिल रहा MacBook Neo, जानें कहां चल रही फायदेमंद डील

₹40000 से कम में मिल रहा MacBook Neo, जानें कहां चल रही फायदेमंद डील

0
₹40000 से कम में मिल रहा MacBook Neo, जानें कहां चल रही फायदेमंद डील
मैकबुक नियो / फोटो- ऐपल

अगर आप हमेशा से MacBook खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन कीमत बजट से बाहर लगती थी, तो अब बढ़िया मौका आपके पास है. ₹69,900 में लॉन्च हुए MacBook Neo को आप कई सारे ऑफर्स के साथ 40,000 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं. ये डील फ्लिपकार्ट या अमेजन पर नहीं, बल्कि Croma पर मिल रही है. क्रोमा बैंक ऑफर से लेकर स्टूडेंट-टीचर डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस जैसे कई ऑफर्स दे रहा है. ऐसे में अगर आप इस डील को मिस नहीं करना चाहते, तो फिर जानिए यहां ऑफर डिटेल्स.

Croma पर कैसे मिल रहा है इतना बड़ा डिस्काउंट?

Croma पर MacBook Neo के 8GB + 256GB बेस वेरिएंट की कीमत ₹69,900 है. इस पर क्रोमा की तरफ से 10% स्टूडेंट या टीचर डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे इसकी कीमत घटकर करीब ₹62,910 हो जा रही है. इसके साथ ही 4000 रुपये का बैंक कैशबैक भी मिल रहा है, जिससे कीमत और घटकर 58,910 रुपये तक हो जाएगी.

इसके अलावा, क्रोमा बड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है. इसमें ₹7,000 का फ्लैट एक्सचेंज बोनस और पुराने डिवाइस के बदले ₹12,500 तक का एक्स्ट्रा एक्सचेंज वैल्यू शामिल है, जो डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है. ऐसे में इन सभी ऑफर्स को मिलाकर MacBook Neo की कीमत लगभग ₹39,410 तक पहुंच जाती है. यानी यह डील सही है, लेकिन तभी जब आप सभी ऑफर्स का पूरा फायदा उठा सकें.

मैकबुक नियो पर मिल रहा क्रोमा डिस्काउंट
मैकबुक नियो पर मिल रहा क्रोमा डिस्काउंट

MacBook Neo के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

MacBook Neo में 13-इंच का डिस्प्ले और हल्का डिजाइन मिलता है. यह macOS Tahoe पर चलता है और Apple Intelligence को सपोर्ट करता है.

इसमें Apple का A18 Pro चिपसेट दिया गया है, जो iPhone 16 Pro में भी इस्तेमाल किया जाता है. यह रोजमर्रा के काम जैसे ब्राउजिंग, स्ट्रीमिंग और डॉक्यूमेंट वर्क को आसानी से हैंडल कर सकता है. फैनलेस डिजाइन होने की वजह से यह काफी शांत भी रहता है.

बैटरी की बात करें, तो कंपनी के अनुसार यह एक बार चार्ज करने पर 16 घंटे तक चल सकता है, जो इसे स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए अच्छा ऑप्शन बनाता है.

किसके लिए है यह डील फायदेमंद?

अगर आप किफायती कीमत पर MacBook लेना चाहते हैं, तो करीब ₹40,000 की कीमत पर MacBook Neo एक किफायती ऑप्शन है. यह लैपटॉप ऑनलाइन क्लासेस, ऑफिस वर्क, कंटेंट देखने और हल्के मल्टीटास्किंग के लिए काम का है. यानी बेसिक यूज के लिए यह एक अच्छा और भरोसेमंद ऑप्शन साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: 18 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google का यह फ्लैगशिप फोन, एक्सचेंज ऑफर पर बड़ी बचत का मौका

Previous article युगांडा के आर्मी चीफ ने तुर्की से मांगी ‘सबसे खूबसूरत लड़की’, बनाना चाहते हैं पत्नी; मांगे 9300 करोड़ रुपये
Next article Asha Bhosle Family Tree: मंगेशकर से भोसले तक, कौन-कौन हैं आशा भोसले के परिवार में?
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel