[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Amazon से मंगाया सामान, पैकेट में निकला जिंदा सांप… Viral हो रहा Video

Amazon से मंगाया सामान, पैकेट में निकला जिंदा सांप… Viral हो रहा Video

0
Amazon से मंगाया सामान, पैकेट में निकला जिंदा सांप… Viral हो रहा Video
Live Cobra in Amazon Package

Live Cobra in Amazon Package: कर्नाटक के बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है. खबर यह है कि यहां एक कपल को अपने अमेजन पैकेज में एक कोबरा मिला. बताया जा रहा है कि यह सांप पैकेजिंग टेप से चिपका हुआ था. रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल का दावा है कि उन्हें अपने अमेजन पैकेज के अंदर एक जिंदा कोबरा मिला. हालांकि, इस कपल को रिफंड मिल गया है, लेकिन इस घटना से उनकी जान को खतरा हो गया था.

पैकेज में सामान के साथ मिला एक जिंदा सांप

बेंगलुरु के इस कपल ने ऑनलाइन डिलीवरी प्लैटफॉर्म से एक्सबॉक्स (Xbox) कंट्रोलर ऑर्डर किया था, लेकिन जब उन्हें पैकेज मिला, तो उनके होश उड़ गए. पार्सल खोलने पर उन्हें एक सांप दिखाई दिया. कपल ने बताया कि हमने दो दिन पहले अमेजन से एक्सबॉक्स कंट्रोलर ऑर्डर किया था. जब हमें पैकेज मिला तो उसमें एक जिंदा सांप भी था. पैकेज को डिलीवरी पार्टनर ने सीधे हमें सौंप दिया. हमने पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया है. हमारे साथ ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने इस पूरी घटना को देखा है.

WATCH: अब इंसान ही नहीं जानवरों का हार्ट रेट बता रहा Apple Watch

लापरवाही का जिम्मेवार कौन?

कपल ने इस घटना को अमेजन की लापरवाही का नतीजा बताया और कहा कि हालांकि हमें पूरा रिफंड मिला, लेकिन एक बेहद जहरीले सांप के साथ हमारी जान जोखिम में डालने के लिए हमें क्या मिलेगा? यह अमेजन की लापरवाही है. यह उनके उनके खराब ट्रांसपोर्टेशन और वेयरहाउसिंग सिस्टम की लापरवाही का नतीजा है. यह सीधे तौर पर सुरक्षा उल्लंघन है. ग्राहक की सुरक्षा में इतनी गंभीर चूक के लिए जवाबदेही होनी चाहिए या नहीं? कपल ने बताया है कि कंपनी के ऑर्डर के बदले पूरा रिफंड किया है, लेकिन इसके अलावा हमें कोई मुआवजा नहीं मिला है और न ही कंपनी ने इस लापरवाही के लिए किसी तरह की माफी ही मांगी है.

सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो

डिलीवरी पार्सल के अंदर सांप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बाल्टी के अंदर आधा खुला अमेजन पैकेज रखा हुआ देखा जा सकता है. इस पार्सल के पैकेजिंग टेप में फंसा एक सांप छटपटा रहा है और निकलकर भागने की कोशिश कर रहा है. वीडियो वायरल हाने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने तरह से रिएक्ट कर रहे हैं. कई यूजर्स इसे अमेजन की लापरवाही बताते हुए कह रहे हैं कि ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी को इसके लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए.

Previous article बिहार पुल हादसा: रात के अंधेरे में होता था काम! शिकायत को भी अनसुनी करते रहे अधिकारी, जानिए आरोप..
Next article ऑफिस से आने के बाद होता है स्ट्रेस… तो OTT पर इन वेब सीरीज को जरूर करें एंजॉय, मूड बन जाएगा मजेदार
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel